Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

सात साल की मासूम की गला रेतकर हत्या, पिता पर आरोप

देहरादून: एमडीडीए कॉलोनी, डालनवाला में निर्दयी बाप ने अपनी सात की साल मासूम बेटी को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। गला रेते जाने के बाद भी मासूम घंटों जीवित रही, लेकिन इसके बाद भी पिता को रहम नहीं आया। बताया जा रहा कि वारदात को अंजाम देने से पहले मासूम की बहन और भाई समेत दूसरी बीवी को नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके चलते उन सभी ने वारदात को अपनी आंखों से देखा, लेकिन विरोध नहीं कर पाए। सोमवार सुबह इलाके में जब मासूम के कत्ल की चर्चा होने लगी तो पुलिस ने आरोपित को थाने बुलाया। इस बीच डांडा लखौंड इलाके में मासूम का शव मिलने की सूचना आ गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपित पिता ने जो घटनाक्रम बयां किया, उसे सुन पुलिस अफसरों समेत स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

मूलरूप से चूना भट्ठा इलाके का रहने वाला डेनियल करीब तीन महीने पहले ही रायपुर के एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था। यहीं पर उसने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी थी। यहां वह पहली पत्नी शिवानी उससे हुई बेटी एंजिला (11), ऐलिना (7) व अबी (2) तथा दूसरी बीवी माही को भी साथ ले आया था। दूसरी बीवी से डेनियल के कोई संतान नहीं है। करीब एक सप्ताह पहले उसकी पहली पत्नी शिवानी अचानक गायब हो गई। डेनियल ने कुछ दिन इधर-उधर खोजा। मगर जब उसका कुछ पता नहीं चला तो डेनियल ने 11 अप्रैल को रायपुर में बीवी की गुमशुदगी दर्ज करा दी और रोजमर्रा की जिंदगी जीने लगा। पूछताछ में सामने आया कि शिवानी की डेनियल से अक्सर तकरार होती रहती थी। आरोप है कि वह दोनों बीवियों की पिटाई भी कर देता था। शिवानी इसके पहले भी नाराज होकर घर से गायब हुई थी, लेकिन हर बार लौट कर आ जाती थी। इस वजह से डेनियल के मन में शिवानी को लेकर नफरत भरने लगी थी। इसके बाद उसने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रच डाली।

साजिश के तहत शनिवार की रात डेनियल में घर में अपने हाथ से मैगी बनाई और उसमें कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। पूछताछ में डेनियल ने बताया कि मैगी खाकर एंजिला, अबी और माही नशे की हालत में आ गए, लेकिन ऐलिना होश में रही। जब वह बेहोश नहीं हुई तो चाकू से उसका गला रेत दिया। गले से तेज खून की धार फूट पड़ी तो उसे उठाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया और ऊपर से रजाई डाल दी। इस दौरान एंजिला और माही ने इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा, मगर नशे में होने के कारण वह विरोध नहीं कर पाए। एंजिला और माही के बयान के मुताबिक एलिना के शरीर में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे तक हरकत होती रही। मगर डेनियल ने सभी डरा-धमका रखा था। इस बीच एंजिला ने पड़ोस के किसी शख्स से एलिना को मारे जाने का जिक्र कर दिया तो पूरे मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। सोमवार को इलाके के पार्षद ने पुलिस को चर्चाओं के बारे में बताया तो पुलिस ने डेनियल को थाने आने के लिए कहा। थाने जाने से पहले डेनियल ऐलिना के शव को खून से सने गद्दे में लपेट कर डांडा लखौंड के पास एक खाली प्लॉट में छिपा दिया।

थाने में डेनियल से पूछताछ चल ही रही थी कि तभी डांडा लखौंड इलाके में एक मासूम का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी शिनाख्त एलिना के रूप में हो गई। इसके बाद पुलिस ने डेनियल से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। डेनियल को लेकर पुलिस उसके एमडीडीए कॉलोनी स्थित किराए के मकान पर पहुंची, जहां से खून से सना बिस्तर और कत्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।

 70 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!