Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

पटना के गांधी मैदान इलाके में बम विस्फोट होने से सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

पटना के गांधी मैदान इलाके में सोमवार की सुबह आठ बजे एक मकान में जोरदार बम विस्फोट हुआ है, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में दो घर ध्वस्त हो चुके हैं। सभी घायलों का इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है।धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।

सिलिंडर ब्लास्ट या बम फटा, पुलिस-पब्लिक में ठनी

इस मामले में सिटी एसपी ने घटना को देखकर कहा कि हो सकता है घर में रखा छोटा सिलिंडर फट गया होगा, जांच की जा रही है कि बम विस्फोट था या सिलिंडर ब्लास्ट किया है। इसपर स्थानीय लोगों ने एक सुर में कहा कि पुलिस साफ तौर पर झूठ बोल रही है। सिलिंडर फटता तो आग लगती, बदबू आती, लेकिन सिलिंडर का कोई अवशेष नहीं मिला है, ना ही आग लगने जैसी कोई बात है। ये बड़े बम विस्फोट की घटना है, लोग जिसतरह से घायल हैं, उससे साफ लग रहा है कि बम विस्फोट हुआ है सिलिंडर ब्लास्ट नहीं।

जानकारी के मुताबिक पटना के गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा के गली नंबर एक स्थित एक पुराने घर में दो बार विस्फोट होने की घटना से इलाके के लोग दहशत में है। जिस घर में विस्फोट हुआ है, वह पुराना था और उसमें पिछले दो महीने से एक किराएदार रहा करता था। उसका पूरा परिवार विस्फोट में जख्मी है।

आसपास के लोगों ने बताया कि अहले सुबह आंख खुलते ही लोग अपने काम में लगे थे कि जोरदार धमाका हुआ जिससे उन्हें लगा कि भूकंप आ गया हो। फिर शोरगुल मचा कि गैस सिलिंडर विस्फोट कर गया है। लेकिन, फिर दोबारा धमाका होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और देखा तो पास का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका था।

आनन-फानन में लोगों ने घर के अंदर घायल पड़े लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। घटना में सात लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिसमें एक वृद्धा सहित एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर तुरंत कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और जांच के बाद बताया कि घर में रखा बम फटा है जिससे ये घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है। एफएसएल की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

लोगों ने बताया कि इस मकान में एक किराएदार रहता है वो अॉटोरिक्शा चलाता है। इस मकान की मालकिन नीतू देवी ने बताया कि उनके घर में किराएदार पिछले दो महीने से रह रहा था। किराएदार के बारे में मकानमालिक को भी कोई खास जानकारी नहीं है। आसपास घनी आबादी है, दो मकान ध्वस्त हो चुके हैं।

 110 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!