Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज

देहरादून: टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों मिली हार के बाद आज बांग्लादेश के सामने करो या मरो की स्थिति होगी। तीन मैचों की इस सीरीज को बचाने के लिए बांग्लादेश को हर हाल में मैच जीतना होगा, नहीं तो एक मैच शेष रहते ही ट्रॉफी पर अफगानिस्तान का कब्जा हो जाएगा। आज राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच रात आठ बजे शुरू होगा।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबला 2014 के विश्व कप में खेला गया था। इसमें बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। तब से अब तक अफगानिस्तान की टीम मजबूत हो चुकी है। रविवार को उन्होंने यह मैदान पर जीत के साथ साबित कर दिया। वहीं पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रनों से शिकस्त देकर विश्व कप की हार बदला भी ले लिया और 1-0 से सीरीज में बढ़त भी बना ली

मैच में अफगानिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही। बांग्लादेशी टीम अफगानिस्तान से ज्यादा अनुभवी हैं लेकिन मैच के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ि‍यों ने जो जज्बा दिखाया वह बांग्लादेश टीम के अनुभव पर भारी पड़ा। बांग्लादेश को अगर सीरीज में वापसी करनी है तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में सुधार करना होगा।

इसलिए सोमवार सुबह ही बांग्लादेश के कुछ खिलाडिय़ों ने मैदान पर अभ्यास किया। शाम को बांग्लादेश की पूरी टीम प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान पर उतरी। टीम के कोच भी खिलाड़ि‍यों को टिप्स देते नजर आए। क्योंकि, जितना दबाव खिलाड़ि‍यों पर है, उतना ही कोच पर भी। अगर बांग्लादेश की टीम मैच जीतती है तो अंतिम मुकाबला निर्णायक और रोमांचक रहेगा।

पिच का मिजाज समझ चुकी अफगानिस्तानी टीम 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अफगानिस्तान ने अपना होम ग्राउंड बनाया है। टीम 18 मई को ही दून पहुंच गई थी। इसके बाद मैदान पर खूब अभ्यास और कई प्रैक्टिस मैच भी खेले। जबकि, बांग्लादेश की टीम पांच दिन पहले ही यहां पहुंची थी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाड़ी पिच के मिजाज को भली-भांति समझ चुके हैं।

 96 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!