Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

रोबोटिक सर्जरी से मरीज में संक्रमण का खतरा टला

ऋषिकेश : उत्तराखंड विज्ञान और तकनीकी काउंसिल के महानिदेशक प्रो. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि रोबोट सर्जरी के रूप में एम्स में मरीजों के इलाज के लिए नई तकनीक की शुरुआत की गई है। आवश्यकता के अनुसार अन्य संस्थानों के लिए क्लीनिकल ट्रायल में भी यह तकनीक लाभदायक होगी।

एम्स ऋषिकेश में मिनिमल एक्सेस सर्जरी पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस शनिवार को शुरू हुई। इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि यूकॉस्ट (उत्तराखंड विज्ञान एवं तकनीकी काउंसिल) के महानिदेशक प्रो. राजेंद्र डोभाल ने एम्स में रोबोट सर्जरी को चिकित्सा तकनीक क्षेत्र में एक नई पहल बताते हुए कहा कि इससे मरीज में संक्रमण का खतरा भी कम होगा। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि सर्जरी के बाद मरीज जितना जल्दी अस्पताल से डिस्चार्ज होगा, उतना ही उसे हॉस्पिटल बोर्न इंफेक्शन कम होता है। विदेशों में सर्जरी के बाद अधिकांश मरीज दो तीन दिनों बाद डिस्चार्ज हो जाते हैं। कहा कि एम्स ऋषिकेश ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पिछले दिनों रोबोट उपकरण स्थापित किया था।

इससे की जाने वाली सर्जरी में मरीज के शरीर पर छोटा सा कट लगता है इसलिए घाव जल्दी ठीक ही जाता है और मरीज दूसरे-तीसरे दिन ही घर जा सकता है। इस तरह की सर्जरी इस क्षेत्र में सिर्फ एम्स ऋषिकेश में ही उपलब्ध है।

दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्जन अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में डीन डॉ. सुरेखा किशोर, सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. सोम वसु, प्रो. बीना रवि तथा कॉन्फ्रेंस के आयोजन सचिव डॉ. अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!