पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार पलटी

सांसद तीरथ सिंह, उनके पीएस, गनर और चालक घायल
आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। हरिद्वार दिल्ली मार्ग पर, भीमगोड़ा के नजदीक पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार पलट गई जिससे वह घायल हो गए। सामने से एक कार की टक्कर से बचने के लिए उनकी गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी अचानक मोड़ने की कोशिश की लेकिन कार पलट गई। यह घटना प्रातः ८ बजकर ३० मिनिट की है। सांसद तीरथ सिंह, उनके निजी सचिव, गनर और चालक को भी चोट आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें हरिद्वार के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वे एम्स के ट्रामा सेन्टर में भर्ती हैं। एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बहार है। एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों की संयुक्त टीम उनके स्वास्थ्य की देखरेख कर रही है। आकाश ज्ञान वाटिका टीम सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
82 total views, 1 views today