Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सड़कों के सुधार सहित पेयजल योजनाओं पर शीघ्र हो काम शुरू : सतपाल महाराज

  • समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गो एवं पेयजल योजनाओं के संदर्भ में अधिकारियों के साथ एक बैठक कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत पेयजल संबंधी समस्याओं एवं मोटर मार्गो की जीर्ण क्षीर्ण स्थिति के शीघ्र निराकरण किये जाने को लेकर अपने कैंप कार्यालय 17 सुभाष रोड पर पेयजल एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर समस्याओं के त्वरित निदान के दिशा निर्देश देते हुए विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की प्रस्तावित पेयजल योजनाओं जिनमें 2257.42 लाख की गुज्जरखंड पंपिंग पेयजल योजना, 3036.65 लाख की बरसुंड देवता पंपिंग पेयजल योजना, 2840.93 लाख की वेदीखाल जोगीमणि पंपिंग पेयजल योजना और 3117.91 लाख की भूमियाडांडा पंपिंग पेयजल योजनाओं पर पेयजल अधिकारियों को अति शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं होने से ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या निरंतर क्षेत्र में बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत जूनीसेरा चौबट्टाखाल पंपिंग पेयजल योजना में कार्यरत ऑपरेटरों को विगत 11 माह से मानदेय न मिलने के कारण उनको आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों शीघ्र भुगतान किये जाने के भी निर्देश दिए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने 26 करोड़ 48 लाख 94 हजार की लागत से निर्मित डांडा नागराजा ग्राम समूह पंपिंग योजना के रखरखाव हेतु अनुरक्षण मद के अंतर्गत धनराशि उपलब्ध होने के कारण 30 गाँव में जलापूर्ति न होने को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गो की दयनीय स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि मोटर मार्ग की स्थिति लगातार जीर्ण क्षीर्ण होती जा रही है। उक्त मार्गों पर यातायात असुरक्षित हो गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वार्षिक अनुरक्षण मद से दमदेवल गड़री मोटर मार्ग, ओडगांव वौन्दरखाल मोटर मार्ग, सलाण ग्राम संपर्क मोटर मार्ग, दुधारखाल बड़डा ताड़केश्वर मोटर मार्ग, सतपुली दुधारखाल-धारकोट-सतपुली सिसल्डी मोटर मार्ग, सौफखाल-दिवोली-बंदरकोट नौलापुर मोटर मार्ग, कोटा-पिपली मोटर मार्ग, पाबौ-पांग-पिनाली-चोपण्यू मोटर मार्ग, भरतपुर-सेम-ग्वाड़-कुलासू मोटर मार्ग, जण्दादेवी- मरडा-स्योली-रीठाखाल मोटर मार्ग, बेरीखाल-मौन्दाणी-बछेली- बग्याली-जणदादेवी मोटर मार्ग, सतपुली-बरसूड़ी मोटर मार्ग, गवांणा- कमलखेत-बंदूण मोटर मार्ग, गवांणगवांणी-झलपाणी मोटर मार्ग, संगलाकोटी-भैडगांव मोटर मार्ग, बडोली-बिन्जोली मोटर मार्ग, वैन्दुल-मुसासु-तूनाखाल मोटर मार्ग, बिजोरापानी- कुणजखाल-कोलाखाल मोटर मार्ग, मरचूला-सराईखेत बैंजरो-पोखडा-सतपुली-पौड़ी मोटर मार्गों का अतिशीघ्र नवीनीकरण किया जाये। बैठक में प्रभारी सचिव पेयजल डॉ० आर. राजेश कुमार, प्रमुख अभियंता स्तर-1 पीडब्लू डी हरीओम शर्मा, प्रबंध निदेशक पेयजल एस.के. पंत, मुख्य अभियंता गढ़वाल सुरेश चंद्र पंत, अधीक्षण अभियंता यांत्रिक मंडल देहरादून अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता यांत्रिक शाखा कोटद्वार विशाल कुमार आदि प्रमुख अधिकार उपस्थित थे।

 साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई, जलागम,
धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

 99 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!