Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दूसरे राज्यों से इनपुट मिलने के बाद भी उत्तराखंड में पुलिस रोहिंग्याओं का नहीं लगा पाई पता

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले रोहिंग्याओं के पकड़े जाने के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता की बात कही जा रही है, लेकिन रोहिंग्याओं के नेटवर्क तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। उत्तराखंड में इनकी मौजूदगी का मामला 2017 में चर्चा में आया था। तब सत्तारुढ़ भाजपा के एक विधायक ने सदन में हरिद्वार में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लोदशियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार ने इसकी जांच के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कही थी, अभियान चलाने का दावा भी हुआ, लेकिन एक भी रोहिंग्या हाथ नहीं आया। उत्तराखंड के तराई वाले इलाके यानी हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून व नैनीताल में रोहिंग्याओं के होने की आशंका शुरू से ही जताई जा रही है। हरिद्वार को सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। यहां 47 मलिन बस्तियां हैं, जिनकी आबादी 80 हजार से एक लाख के मध्य है। इनमें बांग्लादेशियों के साथ ही रोहिंग्याओं के छिपे होने की शिकायतें आती रहती हैं।

पिछले दिनों हरिद्वार पुलिस को उत्तर प्रदेश से ऐसे इनपुट भी मिले थे। आशंका जताई गई थी कि रोहिंग्या कुंभ मेले के दौरान अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर हरिद्वार पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसकी पहचान अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक के रूप में बताई गई। कहा जा रहा है कि ऊधमसिंह नगर जिले में रोहिंग्या अपनी पहचान छिपा कर रहे हैं। बांग्लाभाषी आबादी वाले लोगों के आसपास रहने और उनके साथ घुल-मिल जाने के चलते भी इनकी पहचान करने में खासी चुनौती पेश आ रही है।

देहरादून में बाहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में अवैध बस्तियां हैं, जहां रोहिंग्याओं की मौजूदगी को सीधे तौर पर नकारा नहीं जा सकता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि राजनीतिक सरपरस्ती के चलते इन लोगों ने बिजली-पानी के कनेक्शन ले लिए हैं। मतदाता पहचान पत्र भी बनवा लिए हैं, लेकिन सरकारी सिस्टम इस सच को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में अभी तक रोहिंग्याओं की मौजूदगी का कोई मामला सामने नहीं आया है। कुंभ के दृष्टिगत भी वृहद अभियान चलाया गया, इसमें भी कोई रोहिंग्या नहीं मिला।

दूसरे राज्यों से इनपुट मिलने के बाद भी उत्तराखंड में पुलिस रोहिंग्याओं का पता नहीं लगा पाई। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में इनकी मौजूदगी की आशंका को सिरे से खारिज नहीं किया जा सकता है। इसे देखते हुए पुलिस इनकी तलाश में अभियान चलाने का दावा कर रही है, लेकिन हासिल अभी तक कुछ नहीं हुआ। अब इसे पुलिस की नाकामी मानें या फिर रोहिंग्याओं का मजबूत नेटवर्क कि राज्य में उनके ठिकानों का पता नहीं चल पा रहा है। बहरहाल, पुलिस आधिकारिक तौर पर राज्य में रोहिंग्याओं की मौजूदगी न होने की बात कहकर किनारा करती दिख रही है।

 127 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!