Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू

देहरादून। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। मंगलवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान हवाएं भी चल रही हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून समेत मैदानी इलाकों में आधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची पहाड़ियों में हिमपात हो सकता है। मौसम के मिजाज के मद्देनजर शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

एक दिन पहले उत्तराखंड में पारे में उछाल रहा था। दिन में चटख धूप लोगों को बेचैन करती रही है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

नैनीताल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जसपुर में रहा।

मंगलवार को सुबह कहीं धूप और कहीं हल्के बादल थे। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के जिलों में भी अमूमन एक जैसी स्थिति रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा तो मौसम का मिजाज भी बदलने लगा। देहरादून, ऋषिकेश में हल्की बूंदाबांदी होने लगी। वहीं, अन्य स्थानों पर बादल छाए हैं। साथ ही टिहरी, देहरादून, हल्द्वानी में रुक-रुक कर हवाएं चलती रही।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरादून समेत प्रदेशभर में आंधी आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। मौसम को देखते हुए विभाग ने चेतावनी जारी कर प्रशासन को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।

 116 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!