Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

गंगा रक्षा को तप कर रहे सानंद को एम्स में कराया गया भर्ती

हरिद्वार: गंगा रक्षा को लेकर मातृसदन आश्रम में तप कर रहे स्वामी सानंद को प्रशासन ने उठा लिया है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि सानंद उत्तराखंड की छह नदियों पर जल विद्युत परियोजनाओं के खिलाफ पिछले 111 दिन से अनशन कर रहे हैं। उन्हें मनाने के लिए मंगलवार को सांसद निशंक भी हरिद्वार पहुंचे। जगजीतपुर स्थित मातृसदन में निशंक और स्वामी सानंद के बीच करीब एक घंटा चली वार्ता के बाद भी सानंद अपनी मांगों पर अडिग रहे।

देर शाम स्वामी सानंद ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है, तब तक वे जल ग्रहण नहीं करेंगे। अपने पूर्व निर्णय के अनुसार दोपहर बाद से उन्होंने जल का त्याग कर दिया।

गौरतलब है कि तप कर रहे सानंद को मनाने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती के अलावा नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के डायरेक्टर राजीव रंजन मिश्र व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य सचिव सहित कई लोग पिछले दिनों मातृसदन पहुंच चुके हैं।

यह हैं प्रमुख मांगे

उत्तराखंड की भागीरथी, मंदाकिनी, अलकनंदा, पिंडरड, धौली गंगा और विष्णु गंगा नदी पर निर्माणाधीन व प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं पर रोक लगाई जाए। गंगा क्षेत्र में वनों के कटान व खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। गंगा से जुड़े अहम फैसलों के लिए गंगा भक्त परिषद का गठन किया जाए। परिषद में गंगा में आस्था व श्रद्धा रखने वाले लोग और हर पहलु पर जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों को शामिल किया जाए। इस परिषद में केंद्र व राज्य सरकार या ब्यूरोक्रेटस का हस्तक्षेप न हो।

पीएम मोदी से सानंद का जीवन बचाने की अपील

स्वामी ज्ञानस्वरूप के अनशन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, अरुणा राय, मल्लिका साराभाई, ललिता रामदास, कविता श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, राजमोहन गांधी, एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास, भरत झुनझुनवाला, सुधीन्द्र कुलकर्णी, आनंद पटवर्धन, स्वामी अग्निवेश, प्रो. अनिल सदगोपाल, रवि चोपड़ा, डॉ. अरविंवद गुप्ता, मधु पूर्णिमा किश्वर, प्रो. मिशेल डेनीनो, प्रो. मक्कखन लाल, डा. टी. हनुमान चैधरी, दिल्ली के सीएम अररविंद केजरीवाल, आलोक अग्रवाल, संजय सिंह, पंकज पुष्कर, संदीप पाण्डेय आदि पीएम मोदी से सानंद का जीवन बचाने की अपील कर चुके हैं।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!