Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत “प्रोविजन ऑफ़ प्रोटेबिल ड्रिंकिंग वाटर इन माउन्टेंस विषयक राष्ट्रीय सेमीनार’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 26 फरवरी, 2020 (सूचना)। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, डाॅ० रघुनन्दन सिंह टोलिया प्रशासन अकादमी में 27 फरवरी से आयोजित हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यशाला को विधिवत तरीके से सम्पन्न कराने के लिए निदेशक एटीआई एवं सचिव मा० मुख्यमंत्री, श्री राजीव रौतेला तथा सचिव पेयजल अरविन्द ह्यांकी ने चल रही तैयारियों की गहनता से समीक्षा की तथा कार्यक्रम स्थलों को मौका मुआयना किया।
निदेशक एटीआई श्री रौतेला ने बताया कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत एटीआई में 27 व 28 फरवरी को शीर्षक “प्रोविजन ऑफ़ प्रोटेबिल ड्रिंकिंग वाटर इन माउन्टेंस विषयक राष्ट्रीय सेमीनार’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें 22 प्रदेशों के 110 अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें सभी 22 प्रदेशों के वाटर स्ट्रक्चर के़े प्रदेश हैड, मुख्य अभियंता, हाईड्रोलाॅजिस्ट, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। श्री रौतेला ने बताया कि प्रथम दिवस के कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत द्वारा ’’सहभागी स्प्रिंग शेड प्रबन्धन के माध्यम से पहाड़ों में पीने योग्य पानी के प्रावधान’’ पर दस्तावेज जारी किये जायेगे। केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव भरत लाल द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। डीडीडब्ल्यूएस निदेशक रूपा मिश्रा द्वारा जल जीवन मिशन की गाईडलाईन की जानकारी दी जायेगी। प्रोफेसर जेएस रावत द्वारा बसन्त ऋतु के महत्व एवं विज्ञान आधारित भागीदारी दृष्टिकोण का उपयोग करके पेयजल सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में बताया जायेगा। इसके साथ ही जल जीवन मिशन टीम, एचएमएस टाटा ट्रस्ट डाॅ० सुनेश शर्मा, इंजीनियर किरीत कुमार, डाॅ० भावतोश शर्मा, डीएस धपोला जल से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं आदि पर व्याख्यान देंगे।
बैठक में संयुक्त निदेशक दीपक पालीवाल, अनवनीत पाण्डे, उप निदेशक विवेक कुमार सिंह, मंजू पाण्डे, मीनू पाठक, पूनम पाठक, रेखा कोहली, प्रभारी केआरसी गीता काण्डपाल आदि मौजूद थे।

 483 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!