राज्य में बढ़ता जा रहा है कोरोना संक्रमण का कहर, संक्रमितों की संख्या पहुँची 181

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 23 मई 2020, देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत, राज्य के लिए आज का दिन काफी खराब रहा। जहाँ राज्य के अलग-अलग जनपदों से आज दोपहर तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 20 हो गई थी, वही शाम होते होते इस संख्या में और इजाफ़ा होकर, 28 हो गई। शाम को आयी 8 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में AIIMS ऋषिकेश की 2 स्टूडेंट्स भी शामिल हैं।
राज्य में अन्य राज्यों से लोगों का आना जारी है और कोरोना पॉजिटिव की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, जो जफी चिंता का विषय है।
अभी तक राज्य में कुल संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 181 तक पहुँच चुकी है, 59 संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं तथा 2 की मृत्यु हो चुकी है।
कोरना संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को मिलकर शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। बाहर जाने पर हमेशा फ़ेस मास्क का उपयोग करना होगा। सेनिटाइजेसन एवं हैण्डवॉश का विशेष ध्यान देना होगा।
116 total views, 1 views today