Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

पहाड़ों में होगी बारिश, मैदानों में उछलेगा पारा; मसूरी में दर्ज हुआ इतना अधिक तापमान

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पहाड़ों में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि मैदानों में पारे में उछाल आना तय है। मंगलवार को सात साल बाद मसूरी में पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इससे पहले 27 मई 2012 को मूसरी में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया गया था। वहीं केदारनाथ में जोरदार बारिश के साथ ओले भी पड़े। दूसरी ओर बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बारिश से सर्दी का एहसास हो रहा है। पहाड़ों में बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है।

सुबह से पर्वतीय इलाकों में साफ मौसम दोपहर बाद एकाएक बदल गया। केदारनाथ में बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी। करीब दो घंटे बाद मौसम सामान्य हो गया। इस बीच मैदानी इलाकों में दिन भर चटख धूप से पारे में उछाल आया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए, लेकिन गरमी लोगों को बेचैन करने लगी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को  चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश के आसार हैं। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर————अधि————न्यूनतम

देहरादून———38.6————21.4

मसूरी———–27.2————15.9

नई टिहरी——26.0————14.3

हरिद्वार——–40.0————21.9

उत्तरकाशी——31.1————17.0

जोशीमठ——–24.1————13.2

अल्मोड़ा———33.2————12.2

नैनीताल———27.1————18.0

पंतनगर———40.1————20.9

पिथौरागढ़——-31.2————12.1

मुक्तेश्वर——–26.0————14.3

चम्पावत———24.9————14.1

इस मई में पहली बार पारा 38.5 डिग्री पार

राज्य में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। पहाड़ों में जहां बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में सूर्य देव के तेवर तल्ख हैं। दून में पारा मई में पहली बार 38 डिग्री पार होने से भीषण गर्मी का एहसास हुआ। मसूरी में तापमान 2012 के बाद पहली बार 27 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों की रानी मसूरी की रमणीय वादियों का लुत्फ उठाने आए सैलानियों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक का समय होटल के कमरों में गुजारना पड़ा। दून में इससे पहले आठ मई को सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मसूरी में इससे पहले 27 मई 2012 को सर्वाधिक तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि मगलवार को पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहली बार प्रदेश के तीन शहर रुड़की, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में तापमान 40 डिग्री पार पहुंचा। मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख आठ शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

जंगल में आग से दहशत

मंगलवार शाम को पांच बजे ऊषा कॉलोनी के समीप जंगल और झाड़ियों में आग धधकने लगी। आग के लगातार आबादी वाले क्षेत्र में बढ़ने से आसपास के लोगों में दशहत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। देर रात तक आग पर काबू कर लिया गया था, लेकिन स्थानीय लोग देर रात तक भी जागते रहे।

जानकारी के मुताबिक ऊषा कॉलोनी के समीप झाड़ियों व जंगल में अचानक आग लग गई। आग जंगल से लगातार आबादी की तरफ बढ़ रही थी, जिससे आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग के साथ ही फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ मसूरी क्षेत्र केपी वर्मा ने बताया कि देर रात तक आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया था।

 55 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!