Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मंदसौर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- परिजनों को खोने का दर्द मैं जानता हूं

नई दिल्ली । मध्‍यप्रदेश के मंदसौर में बुधवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पिछले साल पुलिस फायरिंग में मारे गए 6 किसानों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘मंदसौर गोलीकांड के एक साल बाद भी जांच आयोग की रिपोर्ट नहीं आई है। शहीद किसानों के परिवार न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं। अपने परिजनों को खोने का दर्द मैं जानता हूँ। आज पीड़ित परिवारों के साथ कुछ पल बिताकर उनका दर्द बांटने की कोशिश की।’ किसान गोलीकांड की पहली बरसी पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसान समृद्धि और श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे।

 बता दें कि पिछले साल किसान संगठनों ने मंदसौर में अपनी मांगों लेकर आंदोलन किया था, जिसमें राज्य पुलिस की फायरिंग में छह किसानों की मौत हो गई थी।

बीते 2 जून को ही राहुल ने ट्वीट कर किसानों द्वारा किए जा रहे आत्‍महत्‍या पर चिंता जताते हुए बताया था कि हमारे अन्‍नदाताओं के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए मंदसौर में मैं 6 जून को किसानों की रैली को संबोधित करूंगा।

कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और कांतीलाल भूरिया मंदसौर पहुंच गए हैं। सभा की कमान मीनाक्षी नटराजन के हाथों में है। मंच पर 27 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। दीपक बावरिया, बाला बच्चन, शोभा ओझा और विपिन वानखेड़े भी मंच पर मौजूद हैं।

इससे पहले ट्वीट के जरिए मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह ने कहा, ‘मंदसौर में फायरिंग का आदेश किसने दिया? यदि राज्‍य प्रशासन की ओर से फायरिंग का आदेश नहीं था तब यह मर्डर का मामला है।‘ वहीं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा, ‘किसानों की शहादत तो एक साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन न तो जैन आयोग की रिपोर्ट आई न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई, ‘भावांतर योजना’ भी एक छलावा है।‘

इस सभा के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गयी थी। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी सख्‍त इंतजाम किए हैं। संभावना जतायी गई थी कि रैली के दौरान राहुल गांधी इसी गोलीकांड की बरसी पर किसानों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संभावना जताई थी कि इस सभा में लगभग डेढ़ लाख लोग पहुंचेंगे। इस सभा के लिण्‍ कांग्रेस के दिग्गज नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार शाम को ही मंदसौर पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव अभियान समिति प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया भी भोपाल से मंदसौर पहुंच चुके हैं।

बूढ़ा में किसान संगठनों की श्रद्धांजलि सभा

मंदसौर जिले में ग्राम बूढ़ा में देशभर के किसान संगठनों से जुड़े योगेंद्र यादव, मेघा पाटकर, डॉ. सुनीलम व अन्य किसान नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा की। इसमें अभी तक न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट नहीं मिलने पर भी असंतोष जताया गया। शहर के आसपास के गांवों से दूध और सब्जी आई। खंडवा में भारतीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले छैगांवमाखन में किसानों ने धिक्कार दिवस मनाया। इस दौरान हुई बैठक में बुधवार सुबह से किसान आंदोलन में सहयोग नहीं देने वाले किसानों को गुलाब के फूल देकर समर्थन की अपील करने का निर्णय लिया गया।

 45 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!