उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के साथ बुधवार को लेंगे शपथ

देहरादून के परेड ग्राउण्ड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल
आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी बुधवार को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कैबिनेट के साथ परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक शहीद गए जहाँ उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व० इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उनका मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा।
बुधवार को देहरादून के परेड ग्राउण्ड में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा जिसमें देश के यशस्वी प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में तैयारियाँ जोरशोर से चल रही हैं।
114 total views, 1 views today