उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किये श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व० इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व० इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
244 total views, 1 views today