Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को ब्राइडल लुक में देखने के लिए तरस जाएंगे, ऐसी है तैयारी

मुंबई। रणवीर दीपिका की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के जश्न को लेकर लगातार बी टाउन में चर्चा है। प्रियंका जहां अपनी शादी से पहले तक अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहने वाली हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर है कि दीपिका रनवीर की तरह ही प्रियंका ने भी अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने की पूरी प्लानिंग कर रखी है।

उन्होंने अपनी शादी के वेन्यू के लिए एक खास चौपर ( हेलीकॉप्टर) का इंतजाम किया है, जो उन्हें उनके होटल से वेन्यू तक लेकर जाएंगे, ताकि उनका ब्राइडल लुक बिल्कुल भी रिवील ना हो। चूंकि प्रियंका इस बात से वाकिफ हैं कि मीडिया हर वक़्त उनके लुक को लेकर अलर्ट रहेगा। ऐसे में प्रियंका की चाहत है कि जब तक वह शादी के बंधन में नहीं बंध जाती हैं, वह अपने लुक को सामने नहीं आने देंगी।

वहीं परिणीति चोपड़ा ने एक बातचीत में यह राज खोल दिया है कि वह बहन मिमी दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा की शादी में किन किन गानों पर खूब नाचने वाली हैं। उन्होंने बताया है कि वह तूने मारी एंट्री के गानों पर डांस करने की प्लानिंग की है। फिर राम लीला के प्रियंका के हिट डांस नंबर पर भी वह जम कर नाचने वाली हैं। प्रियंका के सारे गाने जिसमें उनका पसंदीदा गाना देसी गर्ल भी शामिल है। उस पर भी डांस करने की प्लानिंग है।

वहीं परिणीति इस बात का भी ख्याल रखने वाली हैं कि अपने होने वाले जीजाजी के लिए वह अंग्रेजी गानों पर भी डांस करेंगी। इसमें अपनी बहन का गाना ‘गर्ल इन द सिटी’ और निक के कुछ हिट गानों पर डांस करेंगी।

प्रियंका दो दिसंबर को शादी करेंगी। ये शादी पंजाबी/हिन्दू रीति रिवाज से होगी लेकिन ख़बर है कि उसके ठीक अगले दिन यानि तीन दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन वेडिंग का हिस्सा होंगे और ईसाई विधि विधान से शादी करेंगे।प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी के कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगीl शादी की रस्में पंजाबी परंपरा के अनुसार होंगी l संगीत, मेहंदी और बारात समारोह पर भी पंजाबियत का रंग चढ़ेगा। संगीत में प्रियंका और निक भी इंटरनेशनल और इंडियन सांग्स पर ठुमके लगायेंगे। फेरों की रस्म के अगले दिन जोधपुर में हो क्रिश्चियन रस्में होंगी।

 

 76 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!