Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

CAA प्रदर्शनों के बीच बोले प्रणब मुखर्जी, आंदोलनों की लहर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाएगी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सुनना, तर्क करना और असहमति को लोकतंत्र की खुशबू बताया है। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर चल रहे मौजूदा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल चुके हैं। पूरा विश्वास है कि विरोध प्रदर्शन की इन लहरों से भारतीय लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होंगी।

चुनाव आयोग की तरफ से गुरुवार को आयोजित प्रथम सुकुमार सेन स्मृति व्याख्यान में बतौर वक्ता पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र हर परीक्षा में खरा उतरा है। सहमति किसी भी लोकतंत्र के लिए जीवनदायी खून की तरह महत्वपूर्ण होती है।

युवाओं की राय भी महत्वपूर्ण

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों का स्पष्ट हवाला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में लोगों को घरों से निकलकर सड़कों पर आते हुए देखा गया है। खासकर युवाओं को, जिन्होंने मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। मेरी नजर में उनकी राय भी महत्वपूर्ण है। संविधान को लेकर उनकी अभिव्यक्ति और विश्वास मन को प्रसन्न करने वाला है।’ उल्लेखनीय है कि इन प्रदर्शनों में कई जगहों पर हिंसा भी हो चुकी है।

चुनाव को बदनाम करने की कोई भी कोशिश से चुनाव प्रक्रिया होगी बदनाम

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम बेहतर तरीके से कर रहा है और उसे बदनाम करने की कोई भी कोशिश पूरी चुनाव प्रक्रिया को बदनाम कर देगी। उन्होंने कहा कि कोई संस्थान कैसा काम करता है, यह वहां काम करने वाले लोगों पर निर्भर करता है। चुनाव आयोग ने पूरी तरह से संस्थागत अखंडता सुनिश्चित की है।

संस्‍थाओं ने किया सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक पुनरुत्थान का नेतृत्व 

सीएजी, आरबीआइ, यूपीएससी और नीति आयोग जैसे संस्थानों ने भारत के सामाजिक-आर्थिक तथा राजनीतिक पुनरुत्थान का काम किया है। उन्होंने कहा कि वैसी अटकलों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए जो लोकतंत्र के आधार को चुनौती देती हैं। जनादेश किसी भी संदेह से कहीं ऊपर है।

चुनाव आयोग ने देश की सेवा की 

उन्‍होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में अपने साथियों की तरह चुनाव आयोग ने अपने उद्देश्य के अनुसार अच्छी तरह से सेवा की है और इसके बदनाम करने का कोई भी प्रयास चुनावी प्रक्रिया को बदनाम करने के लिए होगा। मुखर्जी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र के आधार को चुनौती देने वाली अटकलों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है।

लोकसभा व विधानसभा चुनावों को एकसाथ कराने पर बने सहमति

पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता से दैनिक प्रशासनिक काम बाधित होते हैं। लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव एकसाथ कराना इसका समाधान हो सकता है, लेकिन इसके लिए सहमति और संवैधानिक संशोधन जरूरी है। एक विकल्प यह भी है कि आदर्श आचार संहिता में संशोधन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान विकास कार्य प्रभावित न हों।

 40 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!