Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुलाम नबी आजाद ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, जी-23 की मुलाकात से कांग्रेस में तूफान

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग के लिए जम्मू में हुई जी-23 नेताओं की बैठक और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस इकाई में भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलने सोमवार को दिल्ली पहुंचे। मीर ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्य प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, मीर ने इस घटना के बाद राज्य और राजनीतिक स्थिति के बारे में नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य इकाई के कार्यकर्ता पीएम मोदी के बारे में आजाद की टिप्पणी से नाराज हैं। मीर ने वरिष्ठ नेतृत्व को बताया की इस घटनाक्रम का कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश गया है। जानकारी के अनुसार गुलाम अहमद मीर फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे और इस मुद्दे पर कई बैठकों में शामिल होंगे।

बता दें कि इस बैठक को जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा आयोजित किया गया था, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद हैं। इसमें जी-23 के नेताओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी को अलग रखा गया था और न ही उन्हें इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। आजाद ने जी -23 सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

वहीं जी-23 के कुछ नेताओं द्वारा भी गुलाम नबी आजाद के बयान को पसंद नहीं किया गया है। एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर एएनआई को बताया कि आजाद को ये टिप्पणी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे पार्टी को मजबूत करने के जी-23 के लक्ष्य से ध्यान हट सकता है। गुलाम नबी आजाद ने एक कार्यक्रम में पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं को पसंद करते हैं जिन्हें अपनी जड़ों पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाय-विक्रेता के रूप में अपने अतीत के बारे में खुलकर बोलते हैं।

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने वाले पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को जी-23 कहा जाता है। इन नेताओँ का कहना है कि पार्टी कमजोर हो रही है और वे इसे मजबूत करने के लिए एक साथ आये हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में राज्यसभा में आजाद को विदाई देते समय उनकी जमकर तारीफ की थी और एक घटना का जिक्र करते हुए भावुक भी हो गए थे। आजाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे।

 89 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!