Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप कुमार डिमरी, नगर निगम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नामित नोडल अधिकारियों से कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु की गई तैयारियों एवं बनाई गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी ने कहा कि कोविड कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अधिक बढ रही है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में चिकित्सालयों में आईसीयू, वेन्टिलेटर, ऑक्सीजन, सामान्य बैड की संख्या और अधिक बढ़ाई जायें ताकि किसी संक्रमित व्यक्ति को हाॅस्पिटल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ें तो आसानी से बैड मिल जाए। साथ ही चिकित्सालयों में बैड, ऑक्सीजन, आईसीयू, वैंटिलेटर आदि की नियमित स्थिति का अद्यतन करते रहे ताकि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को अनावश्यक न भटकना पड़ें। इस पर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि कई चिकित्सालयों, विभिन्न संस्थाओं से उनके चिकित्सालय एवं संस्थान को कोविड-19 चिकित्सालय के रूप में बनाए जाने हेतु माँग हो रही है इसके लिए जनपद का आक्सीजन का कोटा और अधिक बढाना होगा। जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि उनके द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में नोडल अधिकारियों के साथ ही तकनीकी टीम गठित की गई है, जो प्रतिदिन चिकित्सालयों से उनकी आक्सीजन की खपत, बैड, रेमडेसिविर आदि की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करती है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों, निशक्त एवं वरिष्ठ नागरिकों को दवा, भोजन, सैम्पलिंग की सुविधा दिलाए जाने हेतु आपदा कन्ट्रोलरूम तथा आईटीडीए में कोविड कन्ट्रोलरूम के माध्यम से होमआयशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही 200 अध्यापकों के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों को काॅल करते हुए उनके स्वास्थ्य की माॅनिटिरिंग की जा रही है।

प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून गणेश जोशी ने कहा कि आपातकाल स्थिति में मरीजों को सीधे चिकित्सालय में भर्ती कर लिया जाए अन्य औपचारिकताएं बाद में पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी मरीज के प्राणों पर संकट न आए। उन्होंने कहा कि किन्हीं-किन्हीं स्थानों पर कोविड कर्फ़्यू के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने जैसी शिकायत प्राप्त हो रही हैं इसको ठीक किया जाए तथा प्रत्येक सब्जी, राशन आदि की दुकानों पर पर रेट लिस्ट चस्पा करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जाए तथा इसका अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून को समस्त नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई एवं वार्डवार सघन सेनिटाइजेशन करते टीम बनाकर जनमानस के आवास परिसर में भी सेनिटाइजेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जनपद में दवाईयों की कालाबाजारी, जमाखोरी, ओवर रेटिंग पर रोक लगाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को क्षेत्रवार वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में एम्बुलेंस किराया, लैब्स एवं हाॅस्पिटल में उपचार एवं विभिन्न सुविधाओं की रेट लिस्ट चस्पा करवाने तथा कोविड कर्फ़्यू के दौरान गाईडलाईन का शतप्रतिशत अनुपालन करवाने के निर्देश दिए।

 115 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!