उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि रावत ने लगवायी कोरोना वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि रावत ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचकर प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना व अपने फिजिशियन डॉ० एन.एस. बिष्ट की निगरानी में कोविड वैक्सीनेशन करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवायें। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है।
704 total views, 1 views today