Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के साथ ही देश को नायाब तोहफा देंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम सुलतानपुर जिले के अरवल कीरी करवत में होगा। पीएम मोदी इससे पहले 2014 में सुलतानपुर में आए थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ही आजमगढ़ ही जुलाई 2018 में इसका शिलान्यास किया था। यह उत्तर प्रदेश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे है।

पूर्वांचल के लिए मंगलवार की सुबह मंगल संदेश लेकर आ गई है। तुलनात्मक रूप से पिछड़े रहे पूरब के इस अंचल के उम्मीदों की नई भोर हो गई है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रूप में प्रदेश तथा देश की प्रगति का जो नया पथ तैयार किया है, उसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दिन में करीब डेढ़ बजे सुलतानपुर यहां पहुंचेंगे। इस एक्सप्रेस वे से इस अंचल के प्रदेश के छोटे-छोटे जिलों की दिल्ली से दूरी घट जाएगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं पर जोर देते हुए प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई, 2018 में आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसव की आधारशिला रखी। लखनऊ से गाजीपुर तक 340.824 किलोमीटर के एक्सप्रेस वे पर मंगलवार से वाहन फर्राटा भरेंगे।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने के साथ ही प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे। यहां विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित होंगे। लाजिस्टिक सुविधा बेहतर होने से स्थानीय कारोबारियों, छोटे व्यापारियों आदि को भी लाभ होगा। पूर्वांचल के छोटे-छोटे जिलों से अब लखनऊ और दिल्ली की दूरी घट गई है। दस घंटे का सफर महज साढ़े तीन से चार घंटे में तय किया जा सकेगा। इस पूर्वांचल एकसप्रेसवे का लाभ बिहार के सीमावर्ती जिलों को भी सीधे मिल सकेगा।

लड़ाकू विमान दिखाएंगे युद्ध कौशल

मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि पीएम मोदी की जनसभा के बाद लगभग 45 मिनट का एयर शो होगा, इसमें वायुसेना के जांबाज जवान लड़ाकू विमानों के जरिये युद्ध कौशल दिखाएंगे। इसके लिए वायुसेना ने काफी तैयारी की है।

पुलिस चौकियों के साथ बनेंगे हैलीपैड

यूपीडा के सीईओ अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने निर्देश दिया है कि एक्सप्रेस वे पर जो भी पुलिस चौकियां बनाई जाएं, उनके साथ हैलीपैड भी बनाए जाएं। उन्होंने बताया कि यहां फ्यूल पंप के साथ सीएनजी पंप और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे।

सुपर हरक्युलिस से एक्सप्रेस वे पर ही उतरेंगे मोदी

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जो हवाई पट्टी बनाई गई है, उसके बारे में दावा किया गया है कि उस पर किसी भी प्रकार का वाहन उतारा जा सकता है। लोकार्पण के दौरान ही इसका प्रमाण भी सबके सामने होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्युलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से आ रहे हैं। वह सुलतानपुर के कूरेभार में एक्सप्रेस वे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर ही उतरेंगे। यहीं पर वायुसेना के मिराज-2000 सहित अन्य लड़ाकू विमानों की लैंडिंग कराई जाएगी।

 

 170 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!