Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कैग हैडक्‍वार्टर में पहले ऑडिट दिवस को किया संबोधित

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के कार्यालय में मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्‍होंने कई मुद्दों को छुआ जिसमें एक नोटबंदी भी था। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने मुद्रीकरण जैसे बड़े फैसले लिए। इसकी वजह से अर्थव्‍यवस्‍था को तेज गति मिली। इसका पूरी दुनिया ने स्‍वागत भी किया। उन्‍होंने ये भी कहा कि हम देश की पुरानी सरकारों के बारे में जानते हैं और उनकी हकीकत भी जानते हैं। हमारी सरकार समस्‍याओं का समाधान तभी कर सकी जब हम उन समस्‍याओं की सही तरीके से पहचान कर सके।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि पारदर्शिता न होने की वजह से बैंकिंग सेक्‍टर में पहले दूसरी ही प्रक्रिया इस्‍तेमाल में लाई जाती थी। इसका परिणाम हुआ एनपीए का दायरा बढ़ता ही गया। उन्‍होंने कहा कि आप भी इस बात से बखूबी परिचित हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से चीजों को सुधारा। जिस तरह से आपके सुझाव आए उन पर व‍िचार कर उसमें बदलाव किया। अब इसका परिणाम हम सभी के सामने दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि देश के लिए कैसे बड़े लक्ष्‍य निर्धारित किए जाते हैं और कैसे इसको पूरा किया जाता है। ये हमने सीखा है। सुचिता और पारदर्शिता हम सभी के लिए मोरल बूस्‍टर होते हैं।

आडिट को लेकर पहले की चिंताओं को जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब आडिट को बड़े डर और चिंता की नजर से देखा जाता था। कैग बनाम सरकार की एक सामान्‍य सोच बन गई थी। कुछ को लगता था कि कैग को हर जगह गलत ही दिखाई देता है। लेकिन आज इस सोच में बदलाव आ गया है। आज इसको वैल्‍यू एडिशन के रूप में देखा जाता है।

उन्‍होंने कहा कि कुछ ही संस्‍थान समय के साथ और मजबूत, और अधिक मैच्‍योर होते जाते हैं। बीते कुछ दशकों में कई संस्‍थानों ने अपनी अहमियत को खो दिया था। लेकिन कैग ने हमेशा ही अपनी चमक को बरकरार रखा है। ये बड़ी जिम्‍मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर कैग कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक प्रतिमा का अनावरण भी किया। बता दें कि कैग संस्था की ऐतिहासिक शुरुआत और वर्षों से निरंतर शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही में इसके योगदान को देखते हुए लेखा परीक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारत के सीएजी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। इसमें कहा गया है कि वो मंगलवार सुबह 10:30 बजे आडिट दिवस को चिह्नित करने के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्‍होंने ये भी लिखा है कि इसका मकसद देश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के योगदान को सभी के सामने लाना है।

गौरतलब है कि आज के ही दिन कैग का गठन हुआ था। इसलिए ये कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है। वर्ष 2020 में कैग मुख्‍यालय में उपराष्‍ट्रपति वैंकेया नायडू ने संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया था। कैग मुख्‍यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी 9 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है।

 514 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!