Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

दलित सांसदों की शिकायत पर PM मोदी ने की योगी से चर्चा, यूपी BJP से मांगी रिपोर्ट, कहा- जल्द निकालें समाधान

नई दिल्ली : बीते दिनों भाजपा के अंदर से दलित सांसदों के विरोध के सुर बुलंद होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले का खुद संज्ञान लिया है। उत्तर प्रदेश के चार दलित सांसदों की योगी सरकार के खिलाफ नाराजगी को पीएम ने गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुलाया। जिसके बाद पीएम मोदी ने योगी से इस विषय पर न सिर्फ चर्चा की बल्कि यूपी भाजपा से इस मसले पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। मुख्यमंत्री योगी के आलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस दौरान मौजूद थे।

पीएम ने मसले को जल्द सुलझाने को कहा

दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा है। उन्होंने सीएम योगी को हिदायत दी कि जरूरत पड़े तो नाराज सांसदों के साथ बैठक करके इनकी समस्या का समाधान करें।

इन चार दलित भाजपा सांसदों ने जताई नाराजगी

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के बीच दलितों को केंद्र में रखते हुए राजनीति उफान पर है। बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने आरक्षण को लेकर बगावती तेवर अपनाया तो तीन और सांसदों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अपने आक्रोश का इजहार किया था। शिकायत करने वालों की लिस्ट में भाजपा के रॉबर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल, नगीना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह और इटावा के सांसद अशोक कुमार शामलि हैं। जिन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राज्य और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।

सांसद छोटेलाल ने की CM योगी की शिकायत

भाजपा के रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर कहा था, सपा सरकार के दौरान जब गुंडा राज चल रहा था, तब उन्होंने अपने भाई और आदिवासी दलित नेता जवाहर खरवार को चंदौली में नौगड़ ब्लॉक का प्रमुख पद जिताया। भाजपा की यह अकेली जीत थी, लेकिन आज अपनी ही सरकार में उनके भाई को ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने की साजिश हो रही है। इसमें भाजपा के ही नेताओं के सहयोग से बसपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। उन्होंने कहा कि ये मसला दो महीने पूर्व का है। सांसद ने आरोप लगाया कि दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने सामन्य सीट पर दलित को प्रमुख बनाया। इस संबंध में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय से भी मिले, जो चंदौली से सांसद हैं। दो बार संगठन महामंत्री सुनील बंसल से भी मिले। यही नहीं वह क्षेत्रीय अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक से गुहार लगाई। प्रभारी मंत्री से मिले, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। जिसके बाद जब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की तो उन्होंने डांट कर भगा दिया।

एससी-एसटी एक्ट को लेकर भड़कीं सांसद सावित्री बाई फुले

वहीं, एक अप्रैल को बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने लखनऊ में विशाल रैली के दौरान अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने कहा अगर आरक्षण से छेड़छाड़ हुई तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा था कि अगर आरक्षण खत्म हुआ तो कोई दलित विधायक और सांसद नहीं बन सकेगा। वे यहां तक भी शांत नहीं हुईं, उन्होंने कहा- आरक्षण कोई भीख नहीं है और अगर इसे खत्म किया तो खून की नादियां बहेंगी।

आंकड़ों पर नजर

अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वर्तमान लोकसभा में 121 में से 67 दलित सांसद भाजपा के हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की सभी सुरक्षित 17 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। वहीं यूपी विधानसभा में 87 दलित विधायक भाजपा की टिकट पर चुन कर आए हैं। लिहाजा 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनावों में दलित वोट का एक बड़ा हिस्सा भाजपा के साथ गया। ऐसे में आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव के लिए दलित को साधना भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा।

 300 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!