Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

सिंगापुर की यात्रा खत्म कर भारत के लिए रवाना PM मोदी, आखिरी दिन मंदिर-मस्जिद में आए नजर

सिंगापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर की पांच दिवसीय यात्रा को खत्म कर भारत के लिए रवाना हुए। पीएम के तीन देशों की यात्रा के समापन पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा ने भारत की अधिनियम पूर्व नीति में गति को जोड़ा है। कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘तीन देशों इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर की सफल और महत्वपूर्ण यात्रा को खत्म कर पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हुए।’

खास रहा मोदी का सिंगापुर दौरा

अपने तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी के सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग के साथ व्यापक बातचीत की और एशिया के प्रमुख रक्षा व रणनीतिक मामलों के सम्मेलन, शांगरी-ला डायलॉग को भी संबोधित किया। वे शांगरी-ला डायलॉग को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम ने इस मंच से चीन को कड़ी नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, सिंगापुर दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी मंदिर और मस्जिद के दर पर देखे गए।

चांगी नेवल बेस पर लगे भारत माता की जय के नारे

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन  सिंगापुर के चांगी नेवल बेस भी गए, यहां उन्होंने भारत और सिंगापुर के नौसेना अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही यहां तैनात आइएनएस सतपुड़ा का भी जायजा लिया। इस दौरान पीएम मोदी की मौजूदगी में नौसेना के जवानों ने भारत-माता की जय के नारे भी लगाए।

श्रीमरम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना

पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रसिद्ध श्रीमरम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां के पूजारी से आशीर्वाद लिया। पीएम के मंदिर दर्शन पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी ने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देते हुए सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पूजा की। उन्होंने बताया कि यह भगवान मरम्मन मंदिर 1827 में बनाया गया था।

चूलिया मस्जिद में पीएम मोदी

मंदिर के बाद पीएम मोदी मशहूर चूलिया मस्जिद पहुंचे। यहां उनके साथ सिंगापुर के सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस येन भी मौजूद रहे। बता दें कि यह मस्जिद एक भारतीय चूलिया मुस्लिम व्यापारी ने बनवाई थी।

भगवान बुद्ध की शरण में मोदी 

श्रीमरम्मन मंदिर और मशहूर चूलिया मस्जिद के बाद पीएम मोदी भगवान बुद्ध की शरण में पहुंचे। सिंगापुर के प्रसिद्ध  बुद्ध दंत अवशेष मंदिर के पीएम ने दर्शन किए और वहां के संग्रहालय का भी दौरा किया।

वहीं, पीएम मोदी ने सिंगापुर में अमेरिका के रक्षा मंत्री जैम्स मैटिस से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

मेटिस से मुलाकात से पहले पीएम मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मिले।

वहीं, उन्होंने सिंगापुर के क्लिफॉर्ड पियर में महात्मा गांधी पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान गोह चोक तोंग भी मौजूद थे।

पीएम मोदी के नाम पर रखा गया अॉर्किड का नाम

सिंगापुर में विशेष भाव के तहत प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर एक ‘ऑर्किड’ (फूल) का नाम रखा गया है। पीएम मोदी के लिए प्रधानमंत्री ली सियन लूंग द्वारा आयोजित दोपहर भोज के दौरान भी इस ‘ऑर्किड’ को हेड टेबल के पीछे प्रदर्शित किया गया।

बता दें कि आर्किड पौधों का एक कुल है, जिसके सदस्यों के पुष्प बहुत सुंदर और सुगंध युक्त होते हैं। पुष्प जगत में आर्किडों को बड़ी प्रतिष्ठा प्राप्त है, क्योंकि इनके रंग रूप में विलक्षण विचित्रता है। ये बहुवर्षी बूटों का विशाल समुदाय है, जो जमीन पर या दूसरे पेड़ों पर आश्रय ग्रहण कर उगते हैं या कुकुरमुत्ते के समान मृतभोजी जीवन बिताते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और टेक्नॉलोजी के मुद्दों पर सहमति बनी है।

 102 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!