Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत जनपद में चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

काश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत जनपद में चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के विकासखण्ड चकराता, कालसी, विकासनगर और सहसपुर में चयनित कुल 17 आदर्श ग्राम पंचायतों में वर्तमान समय में विभिन्न विभागों के विभागीय और अभिकरण (डपटेलिंग) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में सड़क, सम्पर्क मार्ग, खण्डजा, शौचालय, कूड़ा निस्तारण, आँगनबाड़ी भवन, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, आजीविका के साधन, खेती का विकास, पशुपालन, पेयजल, विद्युतीकरण, बैंकिंग वित्तीय समावेशन, सीएससी सेन्टर, आवासीय येाजना, सोलर लाईट इत्यादि जो भी ग्राम पंचायत विकास समिति द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायत में प्रस्तावित कार्य हैं उनको उचित गुणवत्ता, पारदर्शिता और निश्चित समयावाधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को सम्पादित करने के दौरान विभिन्न विभागों की बहुत सी योजनाओं का समेकन करते हुए कार्य करने तथा स्थानीय परिवेश के अनुरूप कारगर होने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस करते हुए उसको प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकास कार्यों की अनिवार्य रूप से जीओ मैपिंग करने तथा चयनित 17 ग्राम पंचायतों में से भी 2 ग्राम पंचायतों को अलग से चयनित करते हुए उनको विशेष प्राथमिकता से विकसित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन गाँवों की अधिक जनसंख्या है तथा वहाँ पर यदि अधिक भवन की आवश्यकता हो और वहाँ भूमि की यदि उपलब्धता हो तो वहां पर बहुद्देशीय भवन बनाए जायें। उन्होंने जल संस्थान व पेयजल निगम को पेयजल से सम्बन्धित कार्यों, स्वजल को कूड़ा प्रबन्धन व शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य उप केन्द्र अथव वेलनेस सेन्टर निर्माण, लोक निर्माण विभाग को सड़क व सार्वजनिक सम्पर्क मार्ग निर्माण, उरेड़ा को सोलर लाईट से सम्बन्धित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित गाँव की डिमाण्ड के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विदित रहे कि जनपद देहरादून में 4 विकासखण्डों में कूल 17 गाँव प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित है जहां विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें चकराता विकासखण्ड के हाजा, मलेथा, कुराड़-खनाड़-सिंचाड, सावरा, कोटा-क्वानू, बुरास्वा व मंझगाँव द्वार, कालसी, के ध्वैरा, ठाणा, समाल्टा-ददौली, हाजटा व सराड़ी, विकासनगर के पपड़ियान व बावनधार तथा सहसपुर के मिसरापट्टी, कोटड़ा कल्याणपुर और वंशाीवाला ग्राम पंचायतें सम्मिलि है।

इस दौरान बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम मीसा सिंह, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ दिनेश चैहान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 96 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!