Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

Petrol Price today: पेट्रोल मुंबई में 80 और दिल्ली में 74.49 रुपये लीटर, और गिरेंगे दाम!

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। इससे घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल के सस्ता होने का सिलसिला जारी है। इसी के साथ आम लोगों के चेहरों की मुस्कान भी लंबी होती जा रही है। जैसे-जैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिर रही हैं, लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

ये है आपके शहर में पेट्रोल का दाम
जहां तक विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम की बात की जाए तो वह भी मंगलवार को एक बार फिर गिरते हुए दिखे। चार महानगरों में से दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल के दाम 35 पैसे कम होकर 74.49 रुपये पर पहुंच गए। मुंबई की बात करें तो मायानगरी में 3 पैसे की गिरावट के साथ मंगलवार को पेट्रोल 80-03 रुपये, कोलकाता में 35 पैसे कम होकर 76.47 रुपये और चेन्नई में 37 पैसे गिरकर 77.32 रुपये में पेट्रोल बिका।

आपके शहर में डीजल के दाम
डीजल की कीमतों में किसी भी तरह के फेरबदल का असर सीधे आम लोगों पर पड़ता है। महंगाई कम होने या बढ़ने के पीछे सीधे-सीधे डीजल कीमतों का हाथ होता है। इस लिहाज से बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में डीजल के दाम 41 पैसे गिरकर 69.29 रुपये हो गए हैं। मायानगरी की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी में भी डीजल की दर 43 पैसे गिरकर 72.56 रुपये हो गई। चेन्नई में डीजल के दाम 43 पैसे गिरकर 73.20 रुपये और कोलकाता में 41 पैसे गिरकर 71.14 रुपये पर आ गए।

एफजीई की नई रिपोर्ट की मानें तो कच्चे तेल की कीमत मौजूदा $60 प्रति बैरल से घटकर अगले कुछ दिनों में $50 प्रति बैरल तक जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और गिरावट होने का रास्ता साफ होगा साथ ही सरकार के लिए राजकोषीय प्रबंधन करना भी आसान हो जाएगा।

एफजीई ने कहा है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत बहुत हद तक 6 और 7 दिसंबर को ओपेक की बैठक से तय होगी। तेल उत्पादक देशों का संगठन ओपेक अगर मजबूत संकेत नहीं देगा तो कच्चे तेल की कीमत लुढ़क कर $40 तक भी जा सकती है।

बताते चलें कि पिछले 1 महीने में क्रूड की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 60 बैरल प्रति डॉलर तक आ चुकी है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में भी 4.50 प्रति लीटर से लेकर 5.50 प्रति लीटर तक की कमी हुई है। चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार के लिए यह बहुत ही राहत भरी खबर है क्योंकि विपक्षी दल अब पेट्रोल-डीजल में महंगाई को मुद्दा नहीं बना पा रहे हैं।

सस्ता क्रूड देश की जनता को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी होने के साथ ही या अन्य महंगाई को बढ़ने से भी रोकने में मदद करता है। क्रूड में नरमी को देखते हुए रिजर्व बैंक पर भी ब्याज दरों को बढ़ाने का दबाव कम हुआ है। इसी में जानकार मान रहे हैं कि मौद्रिक नीति की आगामी समीक्षा में ब्याज दरों को लेकर रिजर्व बैंक कोई चौंकाने वाला फैसला नहीं करेगा। ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला होम लोन और ऑटो लोन के महंगा होने से रोकेगा। सस्ता क्रूड डॉलर के मुकाबले रुपए को भी मजबूत बनाता है।

 98 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!