आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें
शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल फिर हुए महंगे, जानिए नयी कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 86.65 रुपये प्रति लीटर से 86.95 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 76.83 प्रति लीटर से 77.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इस बीच मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 93.49 प्रति लीटर और .99 83.99 प्रति लीटर हो गई, यह सभी चार महानगरों में सबसे अधिक है। बजट 2021-22 के में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 4 रुपये का ‘एग्री इन्फ्रा सेस’ लगाया गया है। सरकार ने कहा है कि इससे जनता के ऊपर कोई बोझ नहीं आएगा और न ही इससे पेट्रोल और डीजल की दामों में बढ़ोत्तरी होगी।
112 total views, 1 views today