निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने का दिन और समय हुआ तय

आकाश ज्ञान वाटिका।8 जनवरी 2020, बुधवार। सात साल पहले, 16 दिसंबर 2012 को देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने का दिन और समय तय हो चूका है। पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार, 7 जनवरी अपराह्न 4:48 बजे इस मामले के चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया है। फैसले के अनुसार 22 जनवरी को सुबह 7 बजे निर्भया के गुनहगारों को तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। निर्भया को इंसाफ मिलने के फैसले से पूरा देश खुश है। कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों को फांसी से न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ेगा। मेरी बेटी को न्याय मिला है। 4 दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। वहीं, निर्भया के पिता बदरीनाथ सिंह ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से हम खुश हैं। इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा।
मेरठ का पवन जल्लाद निर्भया के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाएगा। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के जेल राज्य मंत्री को एक पत्र लिखकर मेरठ जेल के जल्लाद पवन की सेवायें लेने की अनुमति माँगी थी तथा उत्तर प्रदेश के जेल राज्यमंत्री ने इसके लिए अनुमति दे दी है।
179 total views, 1 views today