Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

Pakistan IED Blast: आलू के बोरों में रखा था बम, 16 की मौत, 4 पाक सैनिक समेत 30 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में थोड़ी देर पहले एक जबरदस्त बम धमाका हुआ है। बम धमाके में 16 लोगों के मारे जाने की सूचना और पाकिस्तान सेना के चार जवान समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि धमाका, पाकिस्तान की एक भीड़भाड़ वाले इलाके, क्‍वेटा के हजारगांजी सब्‍जी मंडी में हुआ है। सुबह के वक्त मंडी में काफी भीड़ होने की वजह से मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

धमाका शुक्रवार सुबह करीब 7:35 बजे हुआ है। धमाके में IED का इस्तेमाल किया गया है। बम को सब्जी मंडी में आलू के बोरों के बीच छिपाकर रखा गया था। पाकिस्तान पुलिस के अधिकारी अब्दुर रज्जाक चीमा ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि बम धमाका आवासीय परिसर के पास हुआ है, जहां ज्यादातर हजारा समुदाय के लोग रहते हैं। हमले का मकसद हजारा समुदाय के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाना प्रतीत हो रहा है। धमाके में पाकिस्तानी सेना के चार जवान भी घायल हुए हैं।

धमाके की सूचना मिलते ही पाकिस्तानी पुलिस, सेना, खुफिया एजेंसी के अधिकारी समेत सारा अमला मौके पर जुट गया है। धमाके की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पूरे इलाके को जांच के लिए घेर लिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। मालूम हो कि हजरा समुदाय के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों का इलाका होने की वजह से क्वेटा में पहले भी इस तरह के बम धमाके होते रहे हैं।

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए इस भीषण बम विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों में से सात हजारा समुदाय के अल्पसंख्यक शिया मुसलमान हैं। ये इलाका हजारा समुदाय के रिहायशी इलाके में ही है। धमाके की वजह से आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।शुरूआत में धमाके में मरने वालों की संख्या आठ बताई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले के पीछे सुन्नी चरमपंथियों के शामिल होने की आशंका है। सुन्नी चरमपंथियों ने पिछले दिनों इस तरह के हमले करने की चेतावनी जारी की थी। मालूम हो कि पाकिस्तान में शिया-सुन्नी समुदाय के बीच खूनी संघर्ष की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।

पाक पीएम ने की हमले की निंदा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है। उन्होंने बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री जाम कमाल को घायलों की हर संभव मदद करने को कहा है। उन्होंने सरकार की तरफ से भी हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री जाम कमाल ने भी ब्लॉस्ट की निंदा की है। साथ ही उन्होंने धमाके की जांच के आदेश भी दिए हैं।

 231 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!