Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

धूमधाम से मना आयुध निर्माणी दिवस, दक्ष कर्मचारी पुरस्कृत किए गए

देहरादून, आयुध निर्माणी देहरादून में गुरूवार को आयुध निर्माणी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ ही आयुध गान से हुयी। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में  दक्ष कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। आयुध निर्माणी दिवस की शुरूआत आयुध पैदल मार्च के साथ हुयी। सुबह इस पैदल मार्च को आयुध निर्माणी के महाप्रबधंक पी के दिक्षित ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद निर्माणी के प्रंागण में ध्वजा रोहण किया गया और आयुध गान के साथ ही महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन एवं महानिदेशक सीएस विश्सकर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया गया। इसके पश्चात निर्माणी के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ निर्माणी के महाप्रंबंधक पी के दिक्षित व डबल्यू डबल्यू ए की उपाध्यक्षा इति दिक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात गैस से भरे गुब्बारे हवा छोड़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रह्म कमल गु्रप व गायिका पूनम सती के साथी कलाकारों ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमायुनी समेत अन्य गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर वहा उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही उन्होनंे अपने कार्यक्रम के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति से भी लोगों को रूबरू कराया। इस दौरान अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पी के दिक्षित ने कहा कि आयुध निर्माणियों ने अपने अभी तक के इतिहास में जो सफर तय किया है वह हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और सेना की हर आवश्यकता की पूर्ति हेतु तत्पर रहते है। उन्होंने आयुध निर्माणी दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम भविष्य में इसी तरह से देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इसके पश्चात निर्माणी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही कल से लगाई गयी आयुध उत्पादों की प्रदर्शनी आज दूसरे दिन भी जारी रही। देर शाम के इसका समापन हुआ। प्रदर्शनी में आयुध निर्माणी के कर्मचारियों के परिजन निर्माणी में बन रहे उत्पादों से रूबरू हुए। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक एस सी झा, राजेश शर्मा, उप श्रमायुक्त राहुल त्यागी, संयुक्त महाप्रबंधक कमलेश कुमार, वी चैधरी समेत सभी यूनियनो व एसोशियेशनो के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 98 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!