Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों में फिर से होने लगा इजाफ़, बुधवार को प्रदेश में 110 नए मामले आए

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मार्च 2021, गुरुवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद जरूर पड़ी है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। मास्क, सैनिटाइजेशन व शारीरिक दूरी को लेकर जिस तरह की बेफिक्री हर कहीं दिख रही है, वह भारी पड़ सकती है। यानी सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा व देश के कई अन्य राज्यों में इसका असर दिख भी रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 110 मामले मिले हैं। यह इस साल का दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। बहरहाल, राहत की बात यह है कि दो दिन से किसी मरीज की मौत राज्य में नहीं हुई है।

 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12192 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 12085 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 40 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में भी 34 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 18, नैनीताल में 13, पौड़ी व पिथौरागढ़ में दो-दो व अल्मोड़ा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि छह जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों में 35 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक 98041 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 94250 (96.13 फीसद) लोग स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 672 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1704 मरीजों की मौत भी राज्य में हो चुकी है।

रोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेज होता जा रहा है। बुधवार को भी 315 केंद्रों पर 14 हजार 179 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के सबसे अधिक 11862 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 59 साल उम्र के 875 व्यक्तियों को भी टीका लगा है। इसके अलावा 383 स्वास्थ्य कर्मियों व 159 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगा है। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख 2282 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं साठ साल से अधिक उम्र के एक लाख 43 हजार 59 व्यक्तियों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

 629 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!