७१वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक स्थित पार्क में झण्डा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

[box type=”shadow” ]
भारतीय लोकतंत्र के महापर्व, गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेश एवं देश वासियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत बहुत बधाई।
जय हिन्द। भारत माता की जय। जय जवान। [/box]
आकाश ज्ञान वाटिका। २६ जनवरी, २०२० (रविवार)। ७१वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर, आज प्रातः ९ बजे, नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक स्थित राजीव पार्क में झण्डा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधान से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
[box type=”shadow” ]आज के इस गणतंत्र दिवस पर वार्ड-५६, धर्मपुर ने एक बहुत ही अच्छी मिशाल पेश करते हुए, नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी विशाल कुमार द्वारा ए-ब्लॉक पार्क में झंडा रोहण करवाया गया। [/box]
इस कार्यक्रम में वार्ड – ५६ के पार्षद अमित भंडारी, पूर्व पार्षद श्रीमती नीरू भट्ट, वरिष्ठ समाजसेवी ए पी घिल्डियाल, फ्लाइंग ऑफिसर(से० नि०) नंदा बल्लभ काण्डपाल, आकाश ज्ञान वाटिका के सम्पादक घनश्याम चंद्र जोशी, मनवीर सिंह कठैत, चंद्र सिंह रावत, आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी, श्रीमती गीता जोशी, नवीन घिल्डियाल, आशीष भट्ट, प्रदीप सूदी, नवनीत भंडारी, तरुण राठौर आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
220 total views, 1 views today

