Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

सिर्फ सलमान खान ही नहीं ये एक्टर भी शामिल होगा आईपीएल ग्रैंड फिनाले में

मुंबई। करीब एक महीने से देश भर पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार इस 27 मई को अपने चरम पर होगा जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2018) का फाइनल खेला जाएगा। सलमान खान सहित कुछ सितारे फ़ाइनल मैच के पहले शो करेंगे जबकि रणबीर कपूर भी धमाका करने जा रहे हैं।

ख़बर है कि रणबीर कपूर को इस ग्रैंड फिनाले शो ‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है’ को होस्ट करने के लिए चुना गया है। बताते हैं कि इस शो के लिए रणबीर को करीब एक करोड़ रूपये दिए जाएंगे। जानकारी के मुतबिक रणबीर ने सोमवार को इसके लिए एक प्रोमो भी शूट कर लिया है। रणबीर इस पूरे शो को बीच बीच में अपने एंकर लिंक्स के जरिये होस्ट करेंगे। करीब दो घंटे के इस शो में सलमान, जैकलीन और अनिल कपूर अपनी फिल्म रेस 3 का प्रमोशन करेंगे जबकि करीना कपूर और सोनम कपूर आहूजा अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग का। आईपीएल का फाइनल रविवार को है और शनिवार को रणबीर अपने इस शो की जानकारी देंगे। हालांकि ये शो लाइव नहीं होगा। रणबीर कपूर की फिल्म संजू, 29 जून को रिलीज़ हो रही है और इस बहाने वो भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने वाले हैं।

बताते हैं कि सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 का प्रमोशन करने के साथ कुछ इंट्रेस्टिंग भी करने आ रहे हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और अनिल कपूर भी होंगे। बताया जाता है कि फाइनल के पहले दो घंटे का शो होगा, जिसका नाम ‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है’ रखा गया है। इस शो में सलमान और जैकलीन अपने क्रिकेट प्रेम के बारे में बतायेंगे। ये भी जानकारी देंगे कि जब वो शूटिंग नहीं करते हैं तो क्रिकेट में कितनी दिलचस्पी लेते हैं।

हाल ही में फिल्म रेस 3 का डांस नंबर ‘हीरिये’ रिलीज़ हुआ है और बताया जाता है कि सलमान और जैकलीन इसी गाने पर परफार्म कर माहौल को मज़ेदार बनायेंगे। वैसे ग्रैंड फिनाले के पहले रणवीर सिंह भी एक शो में आने वाले हैं जबकि जॉन अब्राहम के साथ भी एक शो बनाया गया है, जिसमें वो अपनी आने वाली फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण की बात भी करेंगे।

वीरे दी वेडिंग टीम ने भी अपना सेगमेंट शूट कर लिया है . इस दौरान सोनम,करीना, शिखा और स्वरा के साथ ब्रेट ली भी थे

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!