Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कोई भी बच्‍चा शिक्षा से ना रह जाए वंचित: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद

हरिद्वार: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग और पतंजलि विश्वविद्यालय की ओर से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय ज्ञानकुंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। ज्ञानकुंभ के आयोजन का मकसद उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार और भविष्य की चुनौतियों का समाधान तलाशना है।

आयोजन में 18 राज्यों के उच्च शिक्षामंत्री व उच्च शिक्षा सचिव और 131 विश्वविद्यालयों के कुलपति भाग ले रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि पतंजलि योगपीठ में आयोजित इस ज्ञान कुंभ 2018 में आकर मुझे अपार हर्ष का अनुभव होता है। इस देश में सदियों से धार्मिक कुंभ के आयोजन की परंपरा हरिद्वार के आयोजनों की पावन है। यह बहुत ही सार्थक पहल है देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचे हैं।

योग में स्वामी रामदेव का योगदान है अभूतपूर्व

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा योग में स्वामी रामदेव का योगदान अभूतपूर्व है। योग का अभ्यास पर्वतों कंदराओं और एकांतवास में जाकर किया जा सकता था, उन्होंने इसे घर घर पहुंचा दिया है। प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया और इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। उत्तराखंड सरकार का यह महत्वपूर्ण और अच्छा प्रयास है।

संस्कारों के बीज बोना शिक्षकों की जिम्मेदारी है

राष्‍ट्रपति ने कहा कि कोई भी छात्र शिक्षा के अवसर से वंचित ना रह जाए। ज्ञान देने के साथ-साथ संस्कारों के बीज बोना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। प्रेम और संस्कार भी वही शिक्षक दे सकता है। जिसमें स्वयं त्याग और संवेदनशीलता मौजूद हमारे देश में आदर्श शिक्षकों के अनेक उदाहरण उपलब्ध है। चाणक्य को राष्ट्र निर्माण में प्रमुख आचार्य माना जाता है। तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की अपनी प्रतिभा द्वारा वही प्राचार्य और बाद में कुलपति बने और अंततः मौर्य साम्राज्य के निर्माता और महामात्य बने।

अध्यापक ने अपना उपनाम आंबेडकर सदा के लिए दिया

राष्‍ट्रपति ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने अपने अध्यापक से आशीर्वाद की याचना की तो उक्त अध्यापक ने अपना उपनाम आंबेडकर सदा के लिए उन्हें दे दिया। साधारण परिवार से निकल एक सफल वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति बनने वाले डॉक्टर कलाम का पूरा जीवन शिक्षा और शिक्षक के महत्व की एक जीती जागती कहानी है। शिक्षा का इतिहास महामना मदन मोहन मालवीय के बिना पूरा नहीं हो सकता। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए राष्ट्रपति ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार विदेशों में इंडोलॉजी का अध्ययन कराया जा रहा है, वैसे ही रशियन स्टडीज, जर्मन स्टडीज, फ्रेंच स्टडीज जैसे सेंटर भारत में भी खोले जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई की मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस दिशा में पहल करेगा। राष्‍ट्रपति ने कहा कि देवियों और सज्जनों मुझे इस कार्यक्रम का रिजल्ट जानने की उत्सुकता रहेगी। मैं आशा करता हूं कि इस आयोजन के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विश्व स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायता प्राप्त होगी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

देश की दशा व दिशा को बदलने के लिए ज्ञानकुंभ में मंथन होगा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश की दशा व दिशा को बदलने के लिए ज्ञानकुंभ में मंथन होगा। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र की दिक्कतो को दूर करने पर भी विचार होगा। कहा कि उच्च शिक्षा में भारत अभी अन्य देशों से पिछड़ा हुआ है। खासकर ग्रामीण भारत में शिक्षा की स्थिति में सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि देश में कुल 903 विश्वविद्यालय हैं। इनमें केवल 39 फीसद में ही शोध होता है। 39 हजार महाविद्यालय में से केवल 40 फीसदी महाविद्यालयों में ही उच्च शिक्षा की व्यवस्था है। इन्हीं विषयों से संबंधित मामलों में ज्ञानकुंभ में चर्चा होगी।

इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि शिक्षा के जरिये हमें भारत विश्व गुरु बनाना है। कहा कि इसी उद्देश्य ज्ञान कुंभ का आयोजन हुआ है। प्रदेश में अपनी तरह का यह पहला आयोजन है।

ज्ञानकुंभ में पांच तकनीकी सत्रों को मिलाकर कुल नौ सत्र होंगे। समापन सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी पतंजलि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ज्ञानकुंभ के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार और नवीन विचारों का समावेश होगा। इस आयोजन से निकला संदेश भारतीय शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

एम्स में दीक्षांत समारोह में भी होंगे शामिल

ज्ञानकुंभ के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ऋषिकेश स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्रों को उपाधियां देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना होंगे। शनिवार रात दून स्थित प्रेजीडेंट बॉडीगार्ड, आशियाना में विश्राम करेंगे।

 98 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!