निरंतर बढ़ते ही जा रहे है कोरोना पॉजिटिव मामले, आज राज्य भर से 244 की कोविड-19 रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 जुलाई, 2020, देहरादून। उत्तरांखंड में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज 25 जुलाई को 244 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आये।
आज 8:00 PM जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों (दिनभर) में कुल 244 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये, जिनमें से 44 मामले प्राइवेट लैब्स के थे। कुल 54 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कर आज अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
आज सबसे ज्यादा 72 कोरोना पॉजिटिव मामले देहरादून जनपद से सामने आये तथा दूसरे नंबर पर हरिद्वार जनपद से 61 कोरोना पॉजिटिव मामले आये।
[box type=”shadow” ]जनपदवार आज के कोरोना पॉजिटिव मामले
देहरादून : 72
हरिद्वार : 61
नैनीताल : 30
उधमसिंह नगर : 23
पिथोरागढ़ : 18
उत्तरकाशी : 12
चंपावत : 9
अल्मोड़ा : 6
पौड़ी गढ़वाल : 6
टिहरी गढ़वाल : 4
बागेश्वर : 3[/box]
[box type=”shadow” ]
[/box]
राज्य में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मामले : 5961
कुल कोरोना पॉजिटिव उपचार के उपरांत ठीक हुए : 3495
कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मामले : 2365
109 total views, 1 views today
