उत्तराखण्डनैनीताल
नैनीताल जनपद की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 मई 2023, नैनीताल। नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10:00 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, परितोष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्रा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें।
926 total views, 1 views today