जिलाधिकारी की पहल पर कलैक्ट्रेट परिसर में प्रारम्भ किया गया कैन्टीन का ट्रायल

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 3 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर अब कलैक्ट्रेट में आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही स्टाफ को शुद्ध, ताजा एवं गुणवत्ता युक्त भोजन उचित दरों पर मिलेगा। जिलाधिकारी की पहल पर कलैक्ट्रेट परिसर में ग्राम विकास विभाग की ओर से शक्ति महिला ग्राम संगठन, रामपुर विकासखण्ड कोटाबाग द्वारा कैन्टीन का ट्रायल प्रारम्भ कर दिया गया है। संगठन के द्वारा बनाये जा रहे भोजन की गुणवत्ता के साथ ही सफाई एवं दरों का मूल्यांकन किया जायेगा । यदि सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया तो आगामी वित्तीय वर्ष अप्रैल माह से शक्ति महिला ग्राम संगठन को कलैक्ट्रेट में नियमित कैन्टीन चलाने की अनुमति दी जायेगी।
[box type=”shadow” ]“महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आर्थिक विकास के लिए यह पहल की गई है। आने वाले समय में जनपद की सभी तहसीलों में स्वंय सहायता समूह के माध्यम से भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कैन्टीनों में की जायेगी।”……..जिलाधिकारी श्री सविन बंसल[/box]
96 total views, 1 views today