मुनिकीरेती पहुँचे 87 जनपद वासियों को उनके गंतव्यों के लिये रवाना किया गया – सभी ने सरकार का आभार व्यक्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 9 मई, 2020, नई टिहरी(सू.ब्यूरो)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्टिगत किये गए देशव्यापी लॉकडाउन में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे जनपदवासियों की घर वापसी लगातार जारी है।
[box type=”shadow” ]
[/box]
शनिवार देर रात तक मुनिकीरेती पहुँचे 87 जनपदवासियों को 5 वाहनों से प्रातः उनके गंतव्यों के लिये रवाना कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र ने बताया की रात को देश के विभिन्न राज्यो से 87 जनपदवासी मुनिकीरेती पहुँचे। जिनके ठहरने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था मुनिकीरेती में की गई। आज प्रातः सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर वाहनों में बैठाकर उनके गाँवों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया की आगंतुको को जिन वाहनों में बैठाया जा रहा है उनका बखूबी सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।
इस दौरान सोशल डिस्टनसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गाँवों के लिए रवाना किये गए व्यक्तियों में तहसील टिहरी के 7, कीर्तिनगर के 9, देवप्रयाग के 7, कंडिसोड के 9, गजा के 4, नरेंद्र नगर के 1, धनोल्टी के18, जाखणीधार के 1, घनसाली के 14, प्रताप नगर के 17 शामिल है। देश के विभिन्न राज्यों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन के कोरेंटिन पर रखा जा रहा है। जिनकी निरंतर निगरानी की जा रही है।
119 total views, 1 views today