उत्तराखण्डताज़ा खबरें
रुद्रप्रयाग बाजार से लगभग 2 कि.मी. आगे मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 नवम्बर 2020, रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग बाजार से लगभग 2 किमी0 आगे मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। वाहन सहारनपुर (यूपी) का बताया जा रहा है। प्रशासन एवं पुलिस के अनुसार दुर्घटना कल देर रात हुई है, जिसकी सूचना शनिवार सुबह मिली है। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
92 total views, 1 views today