Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

वनडे टीम में ऋषभ के चयन पर मां बोली, पिता का सपना करेगा साकार

देहरादून: उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के बाद अब वन डे क्रिकेट में अपनी धाक जमाने की तैयारी में हैं। ऋषभ पंत का चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज के लिए हुआ हैं। चयन पर ऋषभ पंत की मां भी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि वह पिता का सपना साकार करेगा।

बीसीसीआइ ने गुरुवार को ट्वीट कर टीम की जानकारी दी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पाच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए बीसीसीआइ ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में रूड़की के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं।

इससे पहले ऋषभ पंत ने 18 अगस्त को नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया था। ऋषभ ने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर कई रिकार्ड अपने नाम किए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के साथ राजकोट में चल रहे टेस्ट मैच में भी पंत ने 92 रन की पारी खेली।

ऋषभ के शानदार प्रदर्शन से 20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई थी। ऐसे में बीसीसीआइ ने वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए घोषित टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है। सीरीज का पहला मुकाबला 21 अक्टूबर को गुवाहाटी और दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को विशाखापटनम में खेला जाना हैं।

रुड़की के अशोक नगर निवासी ऋषभ पंत की मां सरोज पंत भी इस बात से बेहद खुश है। उनका कहना है कि ऋषभ अपने पिता का सपना पूरा करेगा। उन्हें उस दिन का इंतजार है जिस दिन उनका बेटा भारतीय टीम का नेतृत्व करेगा।

दूसरी ओर ऋषभ पंत के प्रारंभिक कोच अवतार सिंह ने कहा कि ऋषभ पंत अपने खेल पर पूरा ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऋषभ पंत कई उपलब्धियों को अपने नाम करेगा।

 118 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!