Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

बाजार से घर लौट रही मां-बेटी की बस से कुचलकर मौत

देहरादून: बाजार से शॉपिंग कर स्कूटी से घर लौट रही मां-बेटी को बेकाबू बस ने कुचल दिया। बस के नीचे स्कूटी समेत फंसी मां-बेटी को लहूलुहान हालत में निकालकर आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बस के चालक की पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पटेलनगर थाना क्षेत्र के तेलपुर में विकासनगर जा रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया। आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से मां-बेटी को बस के नीचे से निकालने के बाद महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बस दुर्घटना में मृत महिला की पहचान भावना (37) पत्नी सुरेश सिंह और उनकी बेटी गरिमा (18) निवासी सिंहनीवाला, सहसपुर के रूप में हु़ई। सुरेश सिंह सूबेदार मेजर के पद पर असम में तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि मां-बेटी बाजार से शॉपिंग कर घर लौट रही थीं। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बस को सीज कर दिया है।

उधर, लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था, इस पर पुलिस ने आरोपित का मेडिकल कराया। इधर, घटना की सूचना पर भावना के भाई मंगल सिंह समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दर्दनाक हादसे की सूचना से सिंहनीवाला में शोक की लहर है।

दोनों ने पहने थे हेलमेट 

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मां और बेटी दोनों ने हेलमेट पहने हुए थे। दोनों के हेलमेट बस के नीचे ही पड़े मिले। लोगों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों के हेलमेट भी किसी काम नहीं आए।

राखी खरीदने आईं थीं बाजार

26 अगस्त को रक्षाबंधन है। भावना अपने भाई मंगल सिंह और गरिमा छोटे भाई कृष्णा के लिए राखी खरीदने बाजार आईं थीं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर उनके बैग से राखियां और घर में रोजाना इस्तेमाल का सामान बिखरा पड़ा था।

12वीं में पढ़ती थी गरिमा 

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि गरिमा शिवालिक स्कूल, सेलाकुई में 12वीं में पढ़ती थी। पढ़ाई के साथ-साथ गरिमा मेडिकल की तैयारी कर रही थी। गरिमा पढ़ाई में होनहार थी। मां के साथ घर के जरूरी काम में भी हाथ बांटती थी। गरिमा की मौत की खबर मिलने से उसके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी सदमे में हैं।

रैश ड्राइविंग पर नहीं नकेल 

विकासनगर रूट की बसें अक्सर रैश ड्राइविंग कर दूसरों की जान पर भारी पड़ती हैं। शिमला बाईपास से लेकर चकराता रोड तक विकासनगर रूट की बसों से अक्सर हादसे होते रहे हैं। मगर, इस ओर पुलिस और आरटीओ गंभीरता से ध्यान नहीं देते। हर बार कोई भी हादसा होने के बाद पुलिस अभियान चलाती है, मगर कुछ ही दिनों में अभियान ठंडा पड़ जाता है। सवारी उठाने की होड़ और ओवर टेकिंग के चलते भी यह बसें हादसों को न्योता दे रही हैं।

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!