Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाके घने कोहरे की चपेट में नजर आए,यूपी में 50, बिहार में 36 की मौत

राजधानी दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के अधिकांश इलाके सोमवार को घने कोहरे की चपेट में नजर आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण तीन फ्लाइटों को डाइवर्ट करना पड़ा जबकि दिल्‍ली से होकर आने जाने वाली नार्दर्न रेलवे रीजन की 30 ट्रेनें देर से चल रही हैं। हालांकि, उत्तराखंड दिन में चल रही बर्फीली हवाओं का असर कम होने से गिरते तापमान में मामूली सुधार हुआ है। हिमाचल प्रदेश में जल स्त्रोत जम गए हैं। जम्मू कश्मीर में चिल्ले कलां के बीच पारा लगातार गिर रहा है और डल झील समेत लगभग दूसरे जलस्त्रोत जम गए हैं।

हवा की दिशा बदलने से दिल्‍ली में गिर रहा तापमान कुछ सुधरा है जबकि कश्मीर के विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। जागरण न्‍यूज नेटवर्क के मुताबिक, दो दिनों में उत्‍तर प्रदेश में कड़के की सर्दी से 50 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि झारखंड में छह लोगों ने जान गंवाई है। बिहार में बीते तीन दिनों में ठंड की चपेट में आकर 36 से ज्‍यादा लोग मरे हैं। राजस्‍थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा माइनस तीन डिग्री पर पहुंचा जबकि मध्य प्रदेश के अमरकंटक में यह शून्य पर दर्ज हुआ।

स्‍काईमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि 24 घंटे बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर तेज हवाओं के चलते मंगलवार शाम से दिल्ली-एनसीआर में हवा की गति में वृद्धि हो सकती है। 1 से 3 जनवरी तक रात के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है और 2 जनवरी को ओले भी पड़ सकते हैं।

स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी दिख रहा है। इससे मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा। अगले 24 घंटे तक राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लोगों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

स्‍काईमेट वेदर की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे के साथ ही कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम में मध्यम से घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई है जिससे सभी तरह के यातायात पर असर पड़ा है। लद्दाख में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चल रहा है।

 81 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!