Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मोदी सरकार: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (National Register of Citizens) के विरोध में शाहीन बाग में 15 दिसंबर से चल रहे प्रदर्शन के खात्मे की उम्मीद बंधती दिखाई दे रही है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर ने कहा है कि केंद्र में सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार तय रूपरेखा के दायरे में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है।

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के संदर्भ में उन्होंने ट्वीट किया है- ‘ केंद्र सरकार तय रूपरेखा के दायरे में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है। इस दौरान उनकी संकाओं का समाधान भी किया जाएगा।’

वहीं, इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की भी प्रतिक्रिया आई है। बजट सत्र के लिए दिल्ली पहुंचे रामदास ने कहा कि रविशंकर प्रसाद जी हमारे वरिष्ठ नेता और मंत्री हैं, शाहीन बाग में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है अगर उन्होंने इसके संबंध में कहा है कि हम बात करने के लिए तैयार हैं तो शाहीन बाग वालों को सरकार से बात करनी चाहिए।

सीएए मुसलमानों के खिलाफ नहीं: राजनाथ

इससे पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस, आप की तरह वादे करके भूलने वालों में नहीं हैं। हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि हमारी बहुमत की सरकार आएगी तो एक देश में दो विधान नहीं चलने देंगे। मुस्लिम बहनों के साथ अत्याचार नहीं होने देंगे। राम मंदिर बनाएंगे और पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यक भाइयों को भारत की नागरिकता देंगे। वह महरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुसुम खत्री के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष- 2014 में हमारी सरकार बहुमत से बनी और हमने अपने किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए। हमने तीन तलाक को खत्म किया। हमने पड़ोसी देशों में प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून पास किया। राम मंदिर के लिए वर्षों तक लड़ाई लड़ी और तथ्यों के साथ कोर्ट गए, जहां हमारी विजय हुई और हमने जहां मंदिर बनने के लिए कहा था, वहीं भव्य मंदिर का रास्ता प्रशस्त हुआ।

 82 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!