Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चीन और नेपाल सीमा से सटे संचार सुविधा से वंचित गाँवों में लगवाए जायेंगे मोबाइल टावर

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। चीन और नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के गांवों में जल्द ही मोबाइल सेवा उपलब्ध हो जाएगी। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय संचार मंत्री ने अवगत कराया कि राज्य के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में चरणबद्ध ढंग से मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है। सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि के तहत केंद्र सरकार ‘354 सीमावर्ती क्षेत्र गांव स्कीम’ क्रियान्वित कर रही है। इसमें यहां के 28 गांवों को भी मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

राज्यसभा सदस्य बलूनी के अनुसार केंद्रीय संचार मंत्री ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार और दूरसंचार सेवा प्रदाता पहाड़ी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के साथ ही देश के प्रत्येक हिस्से में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान पहाड़ी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मोबाइल टावरों की संख्या 31674 से बढ़कर 49804 हो गई है।

यह भी बताया कि उत्तराखंड, लद्दाख, कारगिल क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश के मोबाइल सेवा से वंचित सीमावर्ती क्षेत्रों और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के 354 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने को योजना शुरू की गई है। भारतनेट परियोजना के तहत वीसेट कनेक्टिविटी का उपयोग करके केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना, सीमा सड़क संगठन और अन्य एजेंसियों के लिए डिजिटल सेटेलाइट फोन टर्मिनल की व्यवस्था की गई है।

 166 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!