विधायक जीना का निधन एक अपूर्णीय क्षति : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2020, गुरुवार, देहरादून। सल्ट, अल्मोड़ा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री सतपाल महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन का समाचार सुनकर बहुत दु:ख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि मेरी गहरी संवेदनायें स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह जीना जी के परिजनों के साथ हैं।
श्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्री सुरेंद्र सिंह जीना हमारे युवा, ओजस्वी होनहार व ऊर्जावान विधायक थे। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले माह 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी नेहा जीना का हार्टअटैक से निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।
109 total views, 1 views today