Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ग्वीनखाल स्थित जनता इंटर कॉलेज में निर्मित कक्षों के जीर्णोद्वार कार्य का किया उद्घाटन

  • “वर्तमान समय में ई-लर्निंग का महत्व बहुत बढ़ गया है। समय की माँग है कि लोग इसका लाभ उठायें” : महाराज
  • पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा की पुत्री की शादी में पहुँच कर दिया वर-वधू को आर्शीवाद।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 30 नवम्बर 2020, चौबट्टाखाल। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज पिछले कई दिनों से गढ़वाल भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में सिंचाई एवं पर्यटन की करोड़ों रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत कमलपुर, संगलाकोटी, विकास खण्ड एकेश्वर में स्थित जनता इंटर कॉलेज में निर्मित कक्षों के जीर्णोद्वार कार्य का उद्घाटन किया।

क्षेत्रीय विधायक श्री सतपाल महाराज ने संगलाकोटी के कमलपुर, ग्राम ग्वीनखाल, विकासखंड बीरोंखाल में स्थित जनता इंटर कॉलेज की जीर्णशीर्ण कक्षा कक्षों तथा छत की मरम्मत के कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि यदि कालेज की बुनियादी आवश्यकतों के लिए और भी जरूरत पड़ी तो वह हर संभव मदद करेंगे। श्री सतपाल महाराज ने उक्त कार्य अपनी विधायक निधि से करवायें हैं। उन्होंने कहा कि अब जीर्णोद्धार के पश्चात विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कालेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं बताया कि वर्तमान समय में ई-लर्निंग का महत्व बहुत बढ़ गया है। समय की माँग है कि लोग इसका लाभ उठायें। इस विद्यालय में ई-लर्निंग की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ सभी को मिलेगा।

इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य श्री संजय सिंह रावत सहित राजेन्द्र रावत, महेन्द्र सिंह नेगी, पार्वती देवी, योगेश रावत, सुनील पोखरियाल, दिनेश चन्द्र, शोभन सिंह, शैलेन्द्र दर्शन, शुभम रावत, योगेश यादव सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ]पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा की पुत्री की शादी में पहुँच कर दिया वर-वधू को आर्शीवाद 

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज पूर्व ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह रिगोड़ा की पुत्री की शादी में पहुँचे।
पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज ग्वीनखाल, विकास खण्ड, बीरोंखाल में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री दर्शन सिंह रिगोड़ा की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आर्शीवाद दिया।[/box]

 

 247 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!