पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को दी “इगास(बग्वाल)” गढ़वाली दीपावली की शुभकामनायें एवं बधाई

[box type=”shadow” ]
[/box]
आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 नवम्बर 2020, देहरादून। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज प्रदेशवासियों को “इगास (बग्वाल)” गढ़वाली दीपावली की शुभकामनायें देते हुए कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।
[box type=”shadow” ]श्री सतपाल महाराज ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में दीपावली के 11 दिन बाद इगास, गढ़वाली दीपावली मनाई जाती है। श्री महाराज ने कहा कि भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने के 11 दिन बाद उत्तराखंड में सूचना पहुँची थी। इसलिए यहाँ पर 11 दिन बाद दीपावली मनाने की परंपरा है। साथ ही यह भी उल्लेख मिलता है कि लगभग 400 वर्ष पूर्व वीर माधव सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल सेना के द्वारा दापाघाट का युद्ध जीता गया था। युद्ध में विजय प्राप्त करने की खुशी में, भी विजय पर्व के रूप में “इगास” मनाने की परंपरा है।[/box]
श्री[highlight] सतपाल महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों को “इगास (बगवाल)” गढ़वाली दीपावली की शुभकामनायें देते हुए आग्रह किया है कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करें और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनायें।[/highlight]
साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन,
सिंचाई एवं संस्कृति उत्तराखंड सरकार।
721 total views, 1 views today