Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सात शहरों में पारा पहुंचा शून्य से नीचे

देहरादून। उत्तराखंड के सात शहरों में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। कुमाऊं में ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। 24 घंटे के भीतर देहरादून का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री तक गिर गया। जिससे सुबह एवं शाम को ठिठुरन बढ़ गई है। बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान जहां 21.6 था, वहीं बुधवार को यह घटकर 18.4 पहुंच गया। प्रदेश के सात शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

उधर, कुमाऊं में ठंड ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ा। गुरुवार को अल्मोड़ा, मुनस्यारी व मुक्तेश्वर के बाद पिथौरागढ़ में भी पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। मुक्तेश्वर में दिसंबर 1991 में तापमान माइनस 5.7 डिग्री पर पहुंच गया था। इस बार यह माइनस 4.7 दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग ने पूरे प्रदेश में शीतलहर और तेज होने की चेतावनी जारी की है।

दून में सात साल बाद न्यूनतम स्तर पर पारा

मैदान से लेकर पहाड़ों तक शीतलहर से उत्तराखंड कांप रहा है। सात साल बाद दून का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 24 दिसंबर 2011 को दून का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। उधर, मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को मसूरी इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दो दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई है। देहरादून में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं, पिछले दो दिनों से दिन में भी शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उधर, मसूरी में दिन में अच्छी धूप खिलने के बावजूद ठंड से आम जनजीवन प्रभावित रहा। दिन ढलते ही लोग ठंड के प्रकोप के कारण घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

शीतलहर से स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी परेशान हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे तक मसूरी का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ था। मसूरी के अलावा कैंम्पटी रोड, वैवरली-हाथी पांव रोड, और जबरखेत-बाटाघाट रोड पर जगह-जगह पाला जम गया है। जिससे दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। कंपनी गार्डन झील का पानी लगातार चार दिनों से रात्रि में जम रहा है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी की है।

 102 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!