Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

मिलिए दून की पहली महिला ई-रिक्शा चालक से, मेहनत के बूते तोड़ी रूढ़ियां

देहरादून: जहां चाह, वहां राह। ये बात दून के डालनवाला निवासी गुलिस्तां अंसारी ने साबित कर दिखाई है। गुलिस्तां का परिवार पिछले 30 सालों से किराये के मकान में रह रहा है। 25 वर्षीय गुलिस्तां ने सिर्फ पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई की, लेकिन मेहनत करने में उन्होंने अच्छे-अच्छों को पछाड़ दिया। गुलिस्तां ने पुरुष प्रधान समाज के सभी दायरों और रूढ़ियों को तोड़ते हुए स्वरोजगार एवं नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाया है। वह बेझिझक दून की सड़कों पर ई-रिक्शा चला रही हैं।

गुलिस्तां अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं, उनसे बड़ी पांच बहनों की शादी उनकी मां ने अपना घर बेच कर की है। गुलिस्तां का कहना है कि उन्होंने मेहनत करना अपनी मां से सीखा है। उनकी मां ने पिता के गुजर जाने के बाद मजदूरी करके सारे परिवार का भरण-पोषण किया और सभी बहनों की शादी भी। गुलिस्तां एक ऐसे समाज से ताल्लुक रखती हैं, जहां महिलाओं का परदे से बाहर आना भी गुनाह माना जाता है। लेकिन, वह बेखौफ होकर अपनी पसंद का काम कर रही हैं। गुलिस्तां समाज की बेबुनियाद और खोखली बंदिशों को नहीं मानती, उनका कहना है कि भूख से मरने से अच्छा है कि समाज के खोखले नियमों से लड़ा जाए।

गुलिस्तां ने जीवन के हर दौर में संघर्ष देखा है, उनका कहना है कि उन्हें कोई भी काम करने में शर्म नहीं है। अपना ई -रिक्शा लेने से पहले वह एक दवा कंपनी में काम करती थी, लेकिन वहां उन्हें उचित वेतन नहीं मिलता था। ऐसे में उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय करने की सोची। वह स्कूटी चलाना जानती थी तो ई-रिक्शा का विकल्प दिखा। अपने मकान मालिक के सहयोग से उन्होंने बैंक से लोन लेकर रिक्शा लिया है।

वह अपने इस काम से बहुत खुश हैं और अपनी पुरानी नौकरी से दोगुना मुनाफा कमा रही हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि गरीबों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार कदम उठाए और जो लोग स्वरोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें बैंक से मिलने वाले पैसे पर छूट दी जाए। वह कहती हैं कि महिलाओं को दब कर नहीं रहना चाहिए और आगे बढ़कर जिम्मेदारियां उठानी चाहिए। गुलिस्तां का कहना है कि महिलाएं यदि वह बेरोजगार हैं तो उनसे जुड़कर अपना रोजगार कर सकती हैं। अपने इसी जज्बे के कारण आज गुलिस्तां न केवल शहर, बल्कि समाज के लिए भी मिसाल हैं।

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!