उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर मैक्स वाहन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 2 लोगों को एयर लिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश लाया गया

[box type=”shadow” ]
[/box]
आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद चमोली के अन्तर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को तुरन्त कार्यवाही करते हुए एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार को लेकर सम्बन्धित चिकित्सकों को भी दिशा-निर्देश दिये हैं।
विदित रहे कि जनपद चमोली के अन्तर्गत देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटना होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हादसे के पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर एम्स (AIIMS) ऋषिकेश लाया गया है।
[highlight]”मैं, ईश्वर से दुर्घटना के सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ” : मुख्यमंत्री[/highlight]
117 total views, 1 views today